फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now patrollng in delhi on two bikes simultaneously

बदल गई दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली, अब दो बाइकों पर एक साथ होगी पेट्रोलिंग

Mon, 25 May 2020 05:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 25 May 2020 05:06 AM IST
सार

  • दोनों बाइकों पर एक-एक पुलिसकर्मी होगा और दोनों एक साथ चलेंगी
  • ज्यादातर पेट्रोलिंग रात के समय होगी और बाजार, ज्वेलरी शॉप, एटीएम व बैंक के पास होगी
  • कोविड महामारी को देखते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने ये आदेश दिए हैं

विज्ञापन
Now patrollng in delhi on two bikes simultaneously
बदलेगी कार्यप्रणाली... - फोटो : Social Media

विस्तार

कोविड-19 महमारी ने दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली को बदल कर रख दिया है। अब पुलिस की दो मोटरसाइकिल एक साथ पेट्रोलिंग करेंगी। दोनों बाइकों पर एक-एक पुलिसकर्मी होगा और दोनों एक साथ चलेंगी। इससे सोशल डिस्टेंसिंग भी बनी रहेगी। 

विज्ञापन


ज्यादातर पेट्रोलिंग रात के समय होगी और बाजार, ज्वेलरी शॉप, एटीएम व बैंक के पास होगी। ज्यादातर वहां निगरानी रखी जाएगी, जहां कैश का लेनदेन होता है। कोविड महामारी को देखते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने ये आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त स्ट्रीट क्राइम पर काबू करने पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। माना जा रहा है कि लोगों के पास पैसे की कमी को देखते हुए लूटपाट होने की आशंका को लेकर ये कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने ये भी कहा है कि पीसीआर कॉल होने पर पीसीआर वैन सबसे पहले पहुंचती है। ऐसे में पुलिसकर्मियों को अपने बचाव के सारे उपाय करने हैं। 

पीसीआर वैन में कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए सारे साधन होने चाहिए, ताकि झगड़े में घायल हुए व्यक्ति व आरोपी को थाने व अस्पताल ले जाते समय उसे मास्क दिया जा सके। उसे सैनिटाइज किया जा सके। 

वैन में पानी व साबुन रखने के भी आदेश दिए गए हैं। पुलिसकर्मियों को कहा गया है कि अगर वह किसी व्यक्ति के शव को अस्पताल ले जाते हैं वह टेंपो आदि में नहीं ले जाएंगे, बल्कि चिह्नित गाड़ियों में ही ले जाएंगे। डॉक्टर को पीड़ित की कोरोना इतिहास है तो उसके बारे में भी बताना होगा।


इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ऑनलाइन पेमेंट पर जोर दे रही है, ताकि ट्रैफिक पुलिसकर्मी लोगों के संपर्क में आ सके। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को आदेश दिए गए हैं कि वह बिना वजह वाहनों की चेकिंग न करें। चालान आदि के लिए तकनीक का सहारा लिया जाए। पुलिस में सबसे पहले ट्रैफिक पुलिस का एएसआई ही कोरोना संक्रमित हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed