{"_id":"cd5a37f615807d7a6190597a94dd5256","slug":"now-minister-does-not-receive-phone-call-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मंत्री जी नहीं उठाते फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मंत्री जी नहीं उठाते फोन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 25 Nov 2014 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के एक तरफ जहां प्रधानमंत्री देश-दुनिया के लोगों से ज्यादा से ज्यादा मिलकर रिश्ते सुधारने में लगे हैं वहीं उनके मंत्री को जनता से जुड़े सवालों पर भी बात करने के लिए समय नहीं है।
विज्ञापन
लोगों के बीच पहुंचना तो दूर समस्या बताने के लिए फोन पर भी लोगों को एडवांस बुकिंग करनी पड़ती है। मंत्रियों की जिस हिसाब से व्यस्तता दिखाई जा रही है, उसके हिसाब से काम नहीं होने से एक महीने में ही लोगों का सब्र जवाब देने लगा है।
विज्ञापन
आम जनता द्वारा चुनकर गद्दी पर बैठे भाजपा के मंत्रियों के पास उन्हीं की समस्या सुनने का वक्त नहीं है। मंत्रियों की इस अनदेखी पर खुद मुख्यमंत्री की भी पकड़ नहीं दिखाई दे रही। एक उदाहरणस्वरूप शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा से शिक्षा से जुडे़ सवाल का जवाब मांगने के लिए हफ्तेभर बाद भी बात नहीं हो पाई। पीड़ितों की मानें तो कभी उनके निजी सचिव तो कभी पीए फोन उठाते हैं।
विज्ञापन
न तो समस्या का समाधान मिलता है न ही मंत्री जी से बात हो पाती है। कुल मिलाकर जीत के बाद मंत्री जी ने व्यस्तता का हवाला देकर फोन उठाना छोड़ दिया। ऐसे में सवाल ये है कि किसी मुद्दे पर बात करने के लिए फोन कहां मिलाएं। कुछ लोगों का आरोप है कि समस्या आज हुई है तो मंत्री के निजी सचिव दो दिन बात फोन करने को कहते हैं।