फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now flourishing in the presidential palace dengue sting.

राष्ट्रपति भवन में भी डेंगू का डंक, कमेटी गठित

Thu, 27 Aug 2015 04:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Aug 2015 04:24 PM IST
विज्ञापन
Now flourishing in the presidential palace dengue sting.

राजधानी में डेंगू का लार्वा इस तरह पनप रहा है कि उससे राष्ट्रपति भवन भी अछूता नहीं रहा। इस माह राष्ट्रपति भवन में रोजाना डेंगू का लार्वा मिला है।

विज्ञापन


एनडीएमसी ने आम लोगों की भांति राष्ट्रपति भवन को भी नोटिस जारी किया है। इसके अलावा उसने राष्ट्रपति भवन में लार्वा के खात्मे और डेंगू की रोकथाम के लिए विशेष योजना तैयार की है।
विज्ञापन


इसके अलावा कई मंत्रियों व सांसदों के बंगलों और सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ केंद्र सरकार के कार्यालयों में भी डेंगू के लार्वा मिले।

एनडीएमसी के अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रपति भवन में डेंगू का लार्वा मिलने के चलते इस माह 80 नोटिस भेजे हैं। हाल ही में राष्ट्रपति भवन में 15 स्थानों पर डेंगू मच्छर के लार्वा मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रियों के बंगले पर भी डेंगू का साया

Now flourishing in the presidential palace dengue sting.

राष्ट्रपति भवन में लार्वा पैदा होने का सिलसिला बंद नहीं होने पर एनडीएमसी ने एक कमेटी का गठन किया है। यह चार सदस्यीय कमेटी लार्वा पैदा होने के कारणों का पता करके उसकी रोकथाम की दिशा में कदम उठाएगी।

इसके अलावा डेंगू फैलाने वाले मच्छरों को नियंत्रित करने के उपाय करेगी। एनडीएमसी के मुताबिक राष्ट्रपति भवन में विभिन्न स्थानों पर जमा पानी में कीटनाशकों का छिड़काव किया जाएगा।

इसके अलावा फॉगिंग की जाएगी। यह कार्रवाई एक-दो दिन में शुरू होगी। दूसरी ओर एनडीएमसी को कई मंत्रियों और सांसदों के बंगलों में भी डेंगू मच्छर के लार्वा मिले हैं।

कई मंत्रालयों के अलावा बिहार, सिक्किम उत्तराखंड आदि राज्यों के भवन में भी डेंगू का लार्वा मिला। इसके अलावा कई देशों की एंबेसी के परिसर में भी मच्छर पनपते हुए मिले।

इसी तरह एम्स, सफदरजंग, लेडी हार्डिंग, आरएमएल अस्पताल में भी डेंगू का लार्वा मिला। इसी कड़ी में सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में लार्वा मिला, उन सबको नोटिस जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed