फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now fire in Delhi will be extinguished with drones no state in the country has this system

नई तकनीक: दिल्ली में अब ड्रोन से बुझाई जाएगी आग, देश में किसी राज्य के पास नहीं ये सिस्टम; जानें इसकी खासियत

Fri, 27 Oct 2023 07:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 27 Oct 2023 07:41 PM IST
सार

कंपनी का दावा है कि यह ड्रोन 60 मीटर ऊंचाई पर जाकर यानी 20 मंजिल तक की आग बुझा सकता है। एक मिनट में 800 लीटर फोम यूज किया जा सकता है।

विज्ञापन
Now fire in Delhi will be extinguished with drones no state in the country has this system
दिल्ली में अब ड्रोन से बुझाई जाएगी आग, तैयारियां शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में जल्द ही ड्रोन से आग बुझाई जाएगी। दिल्ली दमकल विभाग ने अब ड्रोन से आग बुझाने की तैयारी कर रहा है। गुजरात की एक आईटी कंपनी के द्वारा निर्मित ड्रोन युक्त कैफ फोम टेंडर ने रोहिणी के ट्रेनिंग सेंटर में दमकल विभाग की टीम ने शुक्रवार को डेमोस्ट्रेशन दिया। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी देश के किसी भी राज्य में फायर ब्रिगेड के पास ड्रोन से आग बुझाने की हाईटेक टेक्निक उपलब्ध नहीं है। यदि आने वाले समय में दिल्ली फायर ब्रिगेड किसी भी कंपनी से ड्रोन खरीदता है तो यह देश का पहला फायर सर्विस हो जाएगा, जिसके पास ड्रोन से आग बुझाने वाला सिस्टम होगा।

विज्ञापन

दमकल विभाग के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने कहा की लगातार फायर सर्विस को अत्याधुनिक गाड़ियों से लैस करने की कोशिश की जा रही है। पहले रॉबर्ट लाया गया जब उसका बेहतर इस्तेमाल होने लगा तो उसके बाद स्नैक लेडर गाड़ी भी खरीदी गई। यह गाड़ी सांप की तरह अंदर कोने में घुसकर आग बुझाती है और इसमें अत्याधुनिक कैमरे और आग बुझाने वाले जेट लगे होते हैं। बिना अगले हिस्से में फायरमैन को तैनात किए उसका इस्तेमाल आग बुझाने में किया जाता है। अब ड्रोन से और हाई टेक्निक से बुझाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दर्जन से ज्यादा फायर ऑफिसर की टीम ने देखा
डेमोस्ट्रेशन के दौरान फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग के साथ चीफ फायर ऑफिसर वीरेंद्र सिंह, ट्रेनिंग सेंटर से डिप्टी चीफ ए के मलिक, एम के चटोपाध्याय, डिविजनल ऑफिसर मुकेश वर्मा, वेदपाल, संदीप दुग्गल, एसिस्टेंट डिविजनल ऑफिसर सोमवीर, ए. के शर्मा, रविनाथ, मनीष, नागेंद्र, दीपक हुड्डा सहित कई फायर ऑफिसर मौजूद रहे।

विज्ञापन

एक मिनट में 800 लीटर फोम यूज कर सकता ड्रोन
कंपनी के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर हेमल शाह ने बताया की आज यहां डेमोशट्रेशन देकर फायर अधिकारियों को सब कुछ बताया गया है। इनका दावा है कि यह ड्रोन 60 मीटर ऊंचाई पर जाकर यानी 20 मंजिल तक की आग बुझा सकता है। एक मिनट में 800 लीटर फोम यूज किया जा सकता है। इस ड्रोन का डेमोशट्रेशन मुंबई और कोलकाता में भी कंपनी के द्वारा किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed