फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   now European woman give sexual harassment complain against Pachauri

अब यूरोपीय महिला ने पचौरी पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

Fri, 01 Apr 2016 12:35 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Fri, 01 Apr 2016 12:35 PM IST
विज्ञापन
now European woman give sexual harassment complain against Pachauri
आर के पचौरी

यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे द एनर्जी एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (टेरी) के पूर्व प्रमुख आरके पचौरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक यूरोपीय महिला ने भी उन पर इसी तरह के आरोप जड़े हैं। इस महिला का कहना है कि वह पचौरी की सचिव रह चुकी है।

विज्ञापन


इस महिला ने अधिवक्ता वृंदा ग्रोवर को एक पत्र लिखकर अपने साथ हुई घटना का खुलासा किया है। वृंदा ही पचौरी के खिलाफ चल रही शिकायतों की पैरवी कर रही हैं। पीड़ित महिला के अनुसार वह 2008 में टेरी में पचौरी की सचिव के रूप में काम करती थी।
विज्ञापन


जब पचौरी ने उसका उत्पीड़न किया, तब वह महज 19 साल की थी। फरवरी 2015 में उसे मालूम हुआ कि पचौरी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। इसके बाद उसने ग्रोवर से संपर्क किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पचौरी ने उसे अपने दिल्ली के बाहर स्थित आवास में बुलाया था

now European woman give sexual harassment complain against Pachauri
रेप - फोटो : DEMO Pics

महिला की शिकायत के बारे में पुलिस को भी जानकारी दे दी गई थी। वह जांच के लिए पुलिस के सामने आने को तैयार थी लेकिन उससे संपर्क नहीं किया गया। पचौरी की तरफ से उनके वकील आशीष दीक्षित ने इस मामले पर जवाब दिया है।

उन्होंने इसे पचौरी को बदनाम करने की साजिश करार दिया। दीक्षित ने सवाल उठाया कि हर महिला ग्रोवर से ही क्यों संपर्क करती है और यह भी तब होता है, जब अदालत में सुनवाई होने वाली होती है। जज को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करने के लिए इस तरह की बातें फैलाई जाती हैं।

महिला का कहना है कि पचौरी ने उसे अपने दिल्ली के बाहर स्थित आवास में बुलाया था। उसके विरोध करने पर उसका तबादला टेरी के दूसरे विभाग में कर दिया गया। उसका अनुबंध एक साल के लिए था लेकिन इस घटना के बाद यह चार महीने में ही खत्म कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed