{"_id":"65b1975f2fe59604ba017d24","slug":"now-e-buses-will-run-in-cluster-scheme-also-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: अब क्लस्टर योजना में भी चलेंगी ई-बसें, दिसंबर 2025 तक 2940 नई ई-बसों को शामिल करने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: अब क्लस्टर योजना में भी चलेंगी ई-बसें, दिसंबर 2025 तक 2940 नई ई-बसों को शामिल करने की योजना
Thu, 25 Jan 2024 04:34 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार की क्लस्टर योजना में भी अब ई-बसें चलेंगी। दिसंबर 2025 तक 2,940 बसों का बेड़ा हो जाएगा। सीएनजी के उलट क्लस्टर की ई-बसों का रंग डीटीसी की अभी चल रही ई-बसों की तरह होगा। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, क्लस्टर बसों में 12 मीटर लंबी 300 नई ई-बसें आ गई हैं। इन्हें बेड़े में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इन बसों के जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे व पैनिक बटन को कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है। इन बसों को दो फरवरी को सड़कों पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
अभी दिल्ली में डीटीसी के तहत ई-एसी बसें आ रही थीं। फिलहाल डीटीसी 12 मीटर लंबी 1200 ई-बसें सड़कों पर चला रही है। डीटीसी 600 और ई-बसें जल्द सड़कों पर उतारेगी। दिसंबर 2025 तक 2,940 नई ई-बसों को क्लस्टर बेड़े में शामिल करने की योजना हैं। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कंपनियों के अधिकारियों से बैठक कर ई-बसों को तेजी से सड़कों पर उतारने के निर्देश दिए हैं। क्लस्टर बसों में आने वाली बसों के लिए दिल्ली के अलग-अलग जगहाें पर 27 डिपो तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
तीन डिपो किए जा रहे इलेक्ट्रिफाइड
परिवहन विभाग ईस्ट विनोद नगर, गाजीपुर और शादीपुर बस डिपो को इलेक्ट्रिफाइड करने की तैयारी है। अधिकारियों ने बताया कि ई बसों के रखरखाव और उन्हें चार्ज करने के ढांचागत विकास पर जोर दिया जा रहा है। करीब सात करोड़ की लागत में तीन बस डिपो को इलेक्ट्रिफाइड किया जाएगा।
विज्ञापन