फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now drone camera will expose the crimes of the criminals.

अब ड्रोन कैमरे से बेनकाब होगा अपराधियों का जुर्म

Thu, 16 Jul 2015 09:33 AM IST
सौरभ श्रीवास्तव/ अमर उजाला, नई दिल्ली
सौरभ श्रीवास्तव/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Jul 2015 09:33 AM IST
विज्ञापन
Now drone camera will expose the crimes of the criminals.

हाईटेक निगरानी के लिए नोएडा पुलिस बहुत जल्द ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल करने वाली है। सितंबर के प्रथम सप्ताह से कानून व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट के साथ ही अवैध अतिक्रमण रोकने और सरकारी इमारतों और कामकाज की निगरानी व निरीक्षण के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन


कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्रोन कैमरा काफी कारगर है। साथ ही आगे इसका उपयोग ट्रैफिक मैनेजमेंट में भी किए जाने की दिशा में विचार किया जा रहा है।

निगरानी के दूसरे जरूरी कार्यों में भी इसका उपयोग किया जाएगा। शहर में पहली बार ऐसा होगा जब ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए पुलिस ड्रोन कैमरे का सहारा लेगी।

सितंबर से लागू होगी योजना

Now drone camera will expose the crimes of the criminals.

अब तक जाम की स्थिति में ट्रैफिक पुलिस को जाम का असली कारण नहीं पता चल पाता था। मगर ड्रोन ऊपर से जाम का पूरा सीन कैमरे की मदद से जिम्मेदारों को दिखा देगा।

इससे ट्रैफिक पुलिस जरूरत के हिसाब से निर्णय कर जल्द जाम खुलवा सकेगी। एसपी ट्रैफिक ने इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली है। सितंबर के प्रथम सप्ताह में इसे व्यवस्था लागू करने का की बात कर रहे हैं।

ऐसे होगा ड्रोन कैमरा कारगर- दिल्ली से सटे होने के कारण नोएडा काफी महत्वपूर्ण शहर माना जाता है। ऐसे में यहां सड़कों पर वाहनों का दबाव काफी ज्यादा रहता है और ट्रैफिक जाम होना आम समस्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितना कारगर साबित होगा ड्रोन?

Now drone camera will expose the crimes of the criminals.

इतना ही नहीं यहां आए दिन वीआईपी और वीवीआईपी मूवमेंट भी लगातार होता है। ऐसे में सुरक्षा चाक चौबंद बनाए रखने के लिए ड्रोन कैमरा काफी कारगर होगा।

धरना-प्रदर्शन के दौरान शहर में कई ऐसे इलाके हैं जहां भयंकर जाम लग जाता है और वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहते हैं। दरअसल, इसका मुख्य कारण जाम की तस्वीर साफ  न हो पाना होता है।

मगर ड्रोन अब अपने कैमरे से ट्रैफिक पुलिस को सही जानकारी दे देगा। इससे पुलिस को जाम खुलवाने के लिए निर्णय लेने में आसानी होगी। इसी के तहत प्रशासन ने ड्रोन के इस्तेमाल की पहल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed