फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now doctors who have gone to quarantine will be considered on duty

अब क्वारंटीन में गए डॉक्टरों को माना जाएगा ऑन ड्यूटी, आदेश जारी

Tue, 11 Aug 2020 05:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 11 Aug 2020 05:26 AM IST
विज्ञापन
Now doctors who have gone to quarantine will be considered on duty
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना के इलाज में लगे डॉक्टरों की  क्वारंटीन अवधि को अब छुट्टी नहीं माना जाएगा। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना के इलाज में लगे डॉक्टरों की क्वॉरंटीन अवधि को अब छुट्टी पर नहीं बल्कि ऑन ड्यूटी माना जाएगा। इस बाबत केंद्र ने सभी राज्यों को पत्र भेजकर सूचित किया है। 

विज्ञापन


यूनाइटेड रेसीडेंट एंड डॉक्टर एसोसिएशन ने डॉक्टरों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के विषय में सुप्रीम कोर्ट  में एक याचिका दायर की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि कई जगह डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य  कर्मियों की क्वारंटीन अवधि को छुट्टी की तरह गिना जा रहा है। 
विज्ञापन


कोर्ट ने इसे गलत बताते हुए सरकार से जवाब मांगा था। इस विषय पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा है कि क्वारंटीन समय को हाजिरी के रूप में गिना जाएगा। मंत्रालय ने यह भी कहा कि इस संबंध में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र भेजकर सूचित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूआरडीए ने याचिका दायर कर कोर्ट को ये भी बताया गया था कि कुछ अस्पतालों में स्वास्थ्य कमिर्यों को वेतन नहीं दिया जा रहा है।  इसपर कोर्ट ने तुरंत भुगतान का आदेश दिया था। एम्स अस्पताल के डॉक्टर विजय ने बताया कि सरकार के इस निर्णय से सभी स्वास्थ्य कर्मियों को काफी लाभ मिलेगा। अब उनको सात या 14 दिन की क्वारंटीन की अवधी का भी पूरा वेतन मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed