अब व्हाट्सएप से करें घरेलू हिंसा की शिकायत, दिल्ली महिला आयोग ने जारी किया नंबर
- दिल्ली महिला आयोग ने घरेलू हिंसा की शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर- 9350181181 जारी किया
- लॉक डाउन के कारण राष्ट्रीय स्तर पर घरेलू हिंसा बढ़ने की खबर
- दिल्ली में हिंसा की रिपोर्टिंग में कमी आने के बाद आयोग ने उठाया कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिकायत मिलते ही महिला आयोग अपनी टीम और पुलिस के सहयोग से पीड़िता के पास मदद उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा महिलाएं पहले की तरह 181 नंबर पर फोन कर भी घरेलू हिंसा के मामलों में मदद की गुहार लगा सकती हैं।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने गुरुवार को कहा कि लॉकडाउन के बाद पूरे देश में घरेलू हिंसा के मामले बढ़े हैं, लेकिन दिल्ली में इनमें कमी आई है। ऐसा हो सकता है कि पुरुषों के घरों में ही रहने के कारण महिलाएं अपने साथ हो रहे दुर्वयवहार की शिकायत फोन पर नहीं कर पा रही हों।
उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है। महिलाएं बिना कुछ बोले अपनी शिकायत दर्ज करा पाएंगी। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
शादी के विरोध की शिकायत
आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, एक महिला ने इस सुविधा का उपयोग करते हुए सबसे पहले शिकायत की कि परिवार वाले उसकी मर्जी की शादी के खिलाफ हैं। आयोग की टीम ने सक्रियता दिखाई घर वालों के साथ मिलकर काउंसलिंग की गई।
इस व्हाट्सएप नंबर के जरिए महिलाओं की काउंसलिंग भी की जा रही है। कई बार देखा गया है कि अलग-अलग कारणों से महिलाएं इस समय अवसाद की शिकार हो रही हैं। इस सेवा के जरिए उनको मानसिक समस्याओं से निबटने में भी मदद की जा रही है।