फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   now buy qurbani bakra online know full step to order

कपड़े, मोबाइल ही नहीं कुर्बानी का बकरा भी यहां मिल रहा ऑनलाइन, इतनी है कीमत

Sat, 18 Aug 2018 03:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 18 Aug 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
now buy qurbani bakra online know full step to order
बकरा ऑनलाइन - फोटो : अमर उजाला

आपने अब तक कपड़े, गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक आइटम ऑनलाइन खरीदने की बात सुनी होगी, लेकिन अब कुर्बानी का बकरा भी ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। बकरीद के दिन कुर्बानी के लिए बकरे खरीदे जाते हैं, इसके लिए मंडियां लगती हैं।

विज्ञापन


मेले में आकर बकरे पसंद करने का चलन रहा है। बदलते वक्त के साथ अब ऑनलाइन बाजार में बकरा बिक रहा है। कुर्बानी का दिन नजदीक आते ही बकरे के ऑनलाइन विज्ञापन में इजाफा हो गया है। विज्ञापन देने वालों की मानें तो 22 अगस्त को होने वाली बकरीद के लिए बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन बकरे खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


गुरुग्राम से करीब 70 किलोमीटर दूर बसे मेवात के पशुपालक मेवाती नस्ल के बकरे को लाकर यहां की मंडियों में बेचते थे। मेले लगाते थे, लेकिन इस साल मेवाती नस्ल के बकरे गुरुग्राम में लाने के साथ ऑनलाइन बाजार में भी बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओएलएक्स से लेकर क्विकर तक कई ई-कॉमर्स वेबसाइट पर बकरों के वर्गीकृत इश्तेहार मौजूद हैं, जो 18 हजार से 55 हजार तक की कीमत के हैं। 

विज्ञापन में पूरी जानकारी

now buy qurbani bakra online know full step to order
मेवात की बकरा मार्केट - फोटो : फाइल फोटो

पेशे से पशुपालक नजफगढ़ के सलमान सिद्दकी ने ओएलएक्स पर अपने बकरे की कीमत 22 हजार रुपये रखी है। फोन पर उन्होंने बताया कि यह आइडिया उनके बेटे ने दिया। बकौल सलमान, हमारे बकरे पर चांद बना हुआ है और ये पूरी तरह से स्वस्थ है। अभी तक 6 बकरे बेच चुके हैं।

विज्ञापन में पूरी जानकारी : ओएलएक्स पर बकरों के करीब पांच हजार इश्तेहार हैं, जबकि क्विकर पर यह संख्या एक से डेढ़ हजार के बीच है। कुर्बानी के पशु में दांत का महत्व है इसलिए अमूमन विज्ञापन में बकरे का दांत दिखाया गया है।

विज्ञापनों में बकरे की कीमत, वजन, ऊंचाई, रंग, आकार तथा प्रजाति का विवरण दिया जाता है। विक्रेताओं का कहना है कि ऑनलाइन विज्ञापन से उन्हें शहरी खरीदारों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

होम डिलीवरी की भी सुविधा

now buy qurbani bakra online know full step to order
मेवात की बकरा मार्केट - फोटो : फाइल फोटो

ऑनलाइन बिजनेस की तर्ज पर होम डिलीवरी की सुविधा दी जा रही है। ऑनलाइन विज्ञापन को देखकर फोन कर तसल्ली होने पर कई पशुपालक होम डिलीवरी की सुविधा दे रहे हैं। लेकिन, यह एक निश्चित दायरे तक सीमित है।

पटौदी के फारूख ने बताया कि फोटो दिखाने और फोन पर डील फाइनल होने के बाद उसे घर तक पहुंचाकर पैसे लेते हैं। अभी तक अधिकतम 40 किलोमीटर तक ही गए हैं। इसके लिए अलग से चार्ज लेते हैं।

अधिकांश मामले में खरीददार ही घर आकर बकरा ले जाते हैं। एक अन्य पशुपालक मुंशी बाबू बताते हैं कि ऑनलाइन इश्तेहार उन्होंने डाला क्योंकि जो लोग घर पर बकरा खरीदने आ रहे थे, उनमें से कोई सही कीमत नहीं दे रहा था। उनका बकरा अभी बिका नहीं है, लेकिन वेबसाइट के जरिये कई लोगों ने उनसे संपर्क किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed