फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   now big fat medical bills are thing of past, delhi government will control cost of medicines

बड़ी खुशखबरीः लाखों के दवा बिल से मिलेगी मुक्ति, एक सप्ताह में दिल्ली सरकार नियंत्रित करेगी कीमत

Sat, 05 May 2018 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 May 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
now big fat medical bills are thing of past, delhi government will control cost of medicines
डेमो - फोटो : डेंमो

दिल्ली के अस्पतालों में इलाज कराने वालों को सरकार बड़ी राहत देने जा रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार अगले एक सप्ताह में दवाओं पर मूल्य नियंत्रण करेगी। इस कदम से निजी अस्पतालों में दवाओं के लाखों के बिल पर अंकुश लगेगा। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि सरकार के पास निजी अस्पतालों की लगातार शिकायतें आ रही हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसकी जानकारी देते हुए बीते माह शुरू हुई सड़क दुर्घटना में घायलों को मुफ्त उपचार की योजना के बारे में बताया। इसके तहत अब तक सरकार 200 घायलों का उपचार करवा चुकी है।
विज्ञापन


हर दिन दिल्ली की सड़कों पर हादसों का शिकार होने के बाद औसतन छह घायलों को सरकारी योजना का लाभ मिल रहा है। जैन ने बताया कि दिल्ली के सभी निजी अस्पतालों में यह योजना लागू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि कीमतें तय होने के बाद बिलों में करीब 30 से 40 फीसदी तक की कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरी दवाएं ही लिखेंगे डॉक्टर
मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की देशभर में करीब 350 से ज्यादा आवश्यक दवाओं की सूची को सख्ती से लागू किया जाएगा। निजी अस्पतालों और क्लिनिक को इस दायरे में लेकर मरीजों को केवल इसी लिस्ट के तहत दवा देने के निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed