अब AAP के इस MLA की डिग्री जांचने सिक्किम जाएगी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर के बाद अब भाजपा दिल्ली कैंट के विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह के फर्जी डिग्री का मामला उछाला है। भाजपा नेता ने सोशल साइट पर तो पूरे मामले को पोस्ट भी करना शुरू कर दिया है। दिल्ली के उपराज्यपाल व पुलिस कमिश्नर को शिकायत पत्र भी सौंपा है।
दिल्ली कैंट के पूर्व विधायक करण सिंह तंवर ने बताया कि आप विधायक सुरेंदर सिंह की फर्जी डिग्री व अन्य तमाम फर्जीवाड़े के बारे में व्यक्तिगत रूप से मिलकर दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग, दिल्ली के पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी और दक्षिण पश्चिम जिला के पुलिस आयुक्त को 1 जून 2015 को एक शिकायत पत्र सौंप चुके है।
पत्र में सुरेंद्र के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 181 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज करने व गिरफ्तार करने की मांग की गई है। आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए अश्वनी उपाध्याय ने कहा कि जीतेंद्र सिंह तोमर व सुरेंद्र सिंह की धोखाधड़ी एक जैसी है।
कमांडो की डिग्री जांच को सिक्किम जाएगी पुलिस
दिल्ली कैंट से ‘आप’ विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह की भी डिग्री की जांच शुरू हो गई है। भाजपा नेता के आरोप लगाने के बाद ये जांच शुरू की गई है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त आरए संजीव ने बताया कि भाजपा नेता करण सिंह तंवर ने आरोप लगाया है कि आप विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह ने ग्रेजुएशन नहीं किया है, जबकि उन्होंने एफिडेविट में खुद का स्नातक दिखाया है।
उपायुक्त ने बताया कि आरोपों के बाद जांच शुरू कर दी गई है। आप विधायक के पास सिक्किम मणिपाल यूनिवर्सिटी की डिग्री है। जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है। टीम जल्द ही सिक्किम मणिपाल यूनिवर्सिटी जाएगी।