फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ... Now Anna's all the kids settled in politics.

...चलो अब अन्ना के सब बच्चे सेट हो गए हैं

Fri, 16 Jan 2015 01:38 PM IST
Updated Fri, 16 Jan 2015 01:38 PM IST
विज्ञापन
... Now Anna's all the kids settled in politics.

झाडू छोड़ कमल का दामन थामते ही सोशल मीडिया पर केजरीवाल और किरण वार का आगाज हो गया। फेसबुक और ट्विटर पर दिल्ली के मुद्दों के बजाय बृहस्पतिवार को यूजर्स केजरी बनाम किरण पर कमेंट करने में व्यस्त रहे।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर ‘चलो अब अन्ना के सब बच्चे सेट हो गए हैं’ ट्वीट को पसंद किया जा रहा है। खास बात है कि किरण का नाम सामने आते ही महिला यूजर्स अधिक खुश हैं।
विज्ञापन


चुनाव बेशक दिल्ली में हो रहे हों, लेकिन उसका दायर सोशल मीडिया के बहाने देश समेत दुनिया तक पहुंच रहा है। कभी अन्ना और केजरीवाल की सहयोगी रहीं किरण बेदी के भाजपा में शामिल होते ही सोशल मीडिया में शब्दों का प्रहार तेज हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स में छिड़ा है वॉर

... Now Anna's all the kids settled in politics.

कांग्रेस, आप और बीजेपी के साथ ही यूजर्स भी मुद्दे से हटकर किरण पर कमेंट संग कांप्लीमेंट करने में व्यस्त रहे। अजय माकन के ट्विटर एकाउंट पर सन्नी कांग्रेस ने कमेंट लिखा चलो अब अन्ना के सब बच्चे सेट हो गए हैं! महज कुछ घंटों में उसे सौ से अधिक यूजर्स ने री-ट्वीट करते हुए फॉलो किया।

वहीं, फेसबुक पर भी झाड़ू और कमल पर धड़ाधड़ पोस्ट आ रही हैं। किरण के लिए कहीं ऑल द बेस्ट तो कहीं झाडू की तर्ज पर कमल को न करना सफाया भी लिखा जा रहा है।

आकृति किरण को बधाई देते हुए कहती हैं कि शायद अब राजधानी की अंधेरा महिलाओं को नहीं डराएगा, क्योंकि महिलाओं को सुरक्षा कवच देने में देश की पहली महिला आईपीएस सहयोग करेगी।

आकृति के इस कमेंट को लगभग सौ लोगों ने लाइक किया है। वहीं, इस दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई यहां गिरा, कोई वहां गिरा कमेंट भी खूब चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed