फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now Amanatullah Khan is on the target of ED, another Aam Aadmi Party leader under investigation

Amanatullah Khan: अब अमानतुल्लाह खान ईडी के निशाने पर, आम आदमी पार्टी के एक और नेता पर जांच की आंच

Tue, 10 Oct 2023 01:44 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Tue, 10 Oct 2023 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार
कुछ समय पहले यह शिकायत की गई थी कि अमानतुल्लाह खान ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए दिल्ली वक्फ बोर्ड में 32 लोगों की अवैध तरीके से नियुक्ति की थी। आरोप लगाया गया था कि विधायक ने इसके लिए लोगों से पैसे भी लिए थे...
loader
Now Amanatullah Khan is on the target of ED, another Aam Aadmi Party leader under investigation
Amanatullah Khan - फोटो : Amar Ujala/ Himanshu Bhatt

विस्तार

संजय सिंह के बाद आम आदमी पार्टी के एक और नेता अमानतुल्लाह खान के घर पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी जारी है। ओखला से आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। दिल्ली वक्फ बोर्ड में कई अनियमितताएं होने की बात कही जा रही थी। इससे जुड़े एक मामले में अमानतुल्लाह खान को पिछले दिनों गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था। एक बार फिर इसी मामले में कार्रवाई होने से अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आम आदमी पार्टी ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।  

दरअसल, कुछ समय पहले यह शिकायत की गई थी कि अमानतुल्लाह खान ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए दिल्ली वक्फ बोर्ड में 32 लोगों की अवैध तरीके से नियुक्ति की थी। आरोप लगाया गया था कि विधायक ने इसके लिए लोगों से पैसे भी लिए थे। दिल्ली वक्फ बोर्ड के फंड में भी अनियमितता होने के आरोप लगाए गए थे। इस मामले में एंटी करप्शन विभाग ने एक मामला दायर किया था, जिसके बारे में उनसे पूछताछ की गई थी। अब इसी मामले में उन पर कार्रवाई की जा रही है।

शाहीन बाग मामले में भी थे सक्रिय

हाल ही में कुछ पत्रकारों पर प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई की थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ईडी ने इन पत्रकारों से अपनी पूछताछ में यह जानने की कोशिश की थी कि शाहीन बाग में हुए धरना-प्रदर्शनों के दौरान उन्होंने उस मामले में किस तरह के समाचार प्रकाशित किए थे। इस संदर्भ में यह जानना महत्त्वपूर्ण है कि अमानतुल्लाह खान भी शाहीन बाग में हुए प्रदर्शनों के दौरान बहुत सक्रिय रहे थे। उन्होंने न केवल प्रदर्शनकारियों का सहयोग किया था, बल्कि उन्होंने खुलकर उनका साथ दिया था।  

रोहिंग्या शरणार्थियों के मामले में भाजपा ने की थी आलोचना

अमानतुल्लाह खान पर दिल्ली में अवैध रोहिंग्या शरणार्थियों को बसाने के आरोप भी लगे थे। अमानतुल्लाह खान ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि वे रोहिंग्या शरणार्थियों की पूरी मदद कर रहे हैं। वीडियो में वे शरणार्थियों को राशन-बिजली-पानी की व्यवस्था करते हुए देखे गए थे। भाजपा ने आरोप लगाया था कि अमानतुल्लाह खान जानबूझकर ऐसे अवैध रोहिंग्या शरणार्थियों को बसा रहे हैं, जो दिल्ली के लिए सुरक्षा कारणों से खतरनाक बने हुए हैं।

केजरीवाल भी जाएंगे जेल- भाजपा

दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने अमर उजाला से कहा कि आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर जांच एजेंसी की छापेमारी यह साबित करती है कि केजरीवाल और उनके नेताओं ने नई राजनीति करने के नाम पर जनता को गुमराह किया और सत्ता पाने के बाद केवल जनता को लूटने का काम किया है। यही कारण है कि आज जब उनके भ्रष्टाचार के मामलों पर जांच हो रही है तो उन्हें जनता का कोई साथ नहीं मिल रहा है। जनता उनकी सच्चाई समझ चुकी है।   

भाजपा नेता कौसर जहां ने कहा कि आम आदमी पार्टी के एक के बाद एक घोटाले सामने आ रहे हैं। शराब घोटाला, शिक्षा में कक्षाएं बनाने के नाम पर घोटाला, स्वयं मुख्यमंत्री के द्वारा अपने आवास के निर्माण के नाम पर घोटाला यह साबित करता है कि अपने आपको कट्टर ईमानदार कहने वाले केजरीवाल असल में कट्टर भ्रष्टाचारी हैं। उन्होंने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब 'कट्टर भ्रष्टाचारी केजरीवाल' भी सलाखों के पीछे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed