फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   now aap will fight in uttar pradesh sanjay singh

अब यूपी निकाय चुनाव में उतरेगी आप: संजय सिंह       

Mon, 12 Jun 2017 08:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 12 Jun 2017 08:40 PM IST
सार


ग्रेनो में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
पार्टी में सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम आने शुरू      
अमर उजाला ब्यूरो      
ग्रेटर नोएडा।

विज्ञापन
now aap will fight in uttar pradesh sanjay singh
संजय सिंह

विस्तार

जनवरी-फरवरी 2018 में होने वाले उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के मैदान में आप पार्टी जोर-शोर से उतरेगी। गोल्फ कोर्स स्थित वाईएमसीए में सोमवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता में आप नेता संजय सिंह ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए पार्टी के निकाय चुनावों में तैयारियों की जानकारी दी।

विज्ञापन


वह जिला कार्यकर्ता संवाद बैठक को संबोधित करने ग्रेटर नोएडा आए हुए थे। संवाद बैठक के तय समय से दो घंटे देरी से पहुंचे संजय सिंह ने ईवीएम समेत प्रदेश की कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाकर भाजपा सरकार के कार्यों को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन


वहीं, सपा-बसपा और कांग्रेस की नीतियों को भी कोसा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में न उतरने के सवाल पर आप नेता ने लोकसभा चुनावों की हार से सबक लेते हुए पहले निकाय चुनाव से शुरुआत करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय सिंह ने चुनावों के दौरान ईवीएम के उपयोग के साथ-साथ वीवी पैड जरूरी बताया। इसके अलावा चुनावों में 25 फीसदी वीवी पैड पर्चियों से ईवीएम के मिलान की मांग भी रखी। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता जन-जन की समस्याओं को उठा रहे हैं।


पंजाब चुनावों में पार्टी दूसरे नंबर पर रही तो गोवा में उसे छह फीसदी से अधिक वोट मिले। इस बार उन्हें उम्मीद है कि प्रदेश निकाय चुनावों में वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ग्रेटर नोएडा में हुई जिला कार्यकर्ता संवाद बैठक में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावों के विषय में समीक्षा की। दूसरी तरफ, निकाय चुनावों में पार्टी की ओर से दावेदारों के नाम आना शुरू हो गए हैं।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed