फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Politics: CM Kejriwal holds meeting with AAP leaders, BJP on Alert News in Hindi

Delhi: अब आक्रामक होगी आप की सियासत, आज आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे अरविंद केजरीवाल; अलर्ट मोड में भाजपा

Sun, 15 Sep 2024 07:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 15 Sep 2024 07:43 AM IST
सार

Arvind Kejriwal Meeting Today : आम आदमी पार्टी के दो शीर्ष नेताओं के जेल से बाहर आने पर पार्टी काफी उत्साहित है। हरियाणा और दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दोनों शीर्ष नेताओं का बाहर आना एक बड़ी राहत है। उधर कांग्रेस और भाजपा के लिए किसी रणनीति चुनौती से कम नहीं है।

विज्ञापन
Delhi Politics: CM Kejriwal holds meeting with AAP leaders, BJP on Alert News in Hindi
अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/@ArvindKejriwal

विस्तार

दिल्ली की सियासत ने एक बार फिर से करवट ली है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत के बाद विपक्षी पार्टियों को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाना कठिन साबित होगा। जानकार मानते हैं कि अभी तक आप को इसी मुद्दे पर घेरते रहे विपक्ष की सूची में अब यह निचले पायदान पर रहेगा। इसकी जगह भाजपा व कांग्रेस को नए सिरे से रणनीति तैयार करनी पड़ेगी।

विज्ञापन


उधर, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बाद केजरीवाल को जमानत मिलने से आप भाजपा व कांग्रेस पर आक्रामक होगी। रविवार को पार्टी दफ्तर में कार्यकर्ताओं के संबोधन में केजरीवाल इसकी झलक भी पेश करेंगे।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के दो शीर्ष नेताओं के जेल से बाहर आने पर पार्टी काफी उत्साहित है। हरियाणा और दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दोनों शीर्ष नेताओं का बाहर आना एक बड़ी राहत है। उधर कांग्रेस और भाजपा के लिए किसी रणनीति चुनौती से कम नहीं है। जमानत पर छूटे केजरीवाल के प्रति सहानुभूति मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विपक्षी पार्टी के बार-बार भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरने की नीति को एक तरह का झटका है। रणनीतिकारों की मानें तो इसका लाभ केजरीवाल को मिलेगा। केजरीवाल के बाहर आते ही राजनीतिक सरगर्मियां भी अचानक तेजी से बदलती हुई दिख रही हैं। इससे भाजपा भी अलर्ट मोड में है। माना जा रहा है कि बैकफुट पर दिख रही आम आदमी पार्टी की राजनीति एक बार फिर आक्रामक होगी।

उधर, यह केंद्र की भाजपा सरकार के सामने भी कठिनाई है क्योंकि हरियाणा चुनाव जीतना भाजपा के लिए काफी अहम है। माना जा रहा है कि इसकी काट के लिए भाजपा को अपनी चुनाव रणनीति में बदलाव करना पड़ेगा। मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा को अपने चुनावी मुद्दे को भी बदलकर दिल्ली की मूलभूत समस्याओं को उठाना पड़ेगा। इसमें सड़क, पानी, स्वास्थ्य और प्रदूषण मुख्य रूप से शामिल होंगे। इस रणनीति में भी बदलाव करने की आवश्यकता होगी। 

इसमें हरियाणा चुनाव में पार्टी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को उजागर करने की नीति तैयार की थी। शराब घोटाले को लेकर घेरने की नीति प्रमुख थी। हालांकि, भाजपा का दो टूक कहना है कि मुख्यमंत्री जमानत पर बाहर आए हैं, इससे उनके ऊपर लगे आरोप सिरे से खारिज नहीं हुए हैं। आम आदमी पार्टी के रणनीतिकारों की मानें तो अब कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल है। चुनाव को लेकर प्रतिस्पर्धा अब बढ़ेगी।

आज आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे अरविंद केजरीवाल
सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पार्टी की गतिविधियों में रविवार से शामिल हो रहे हैं। केजरीवाल रविवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वह सुबह 11 बजे कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे। सूत्रों ने बताया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वह पार्टी के बड़े नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे।  इससे पहले केजरीवाल ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी से मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद किया। वह अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ सिंघवी के घर गए थे। इस अवसर पर केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई के मुकाबले मजबूती से अपना पक्ष रखने के लिए सिंघवी का शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed