फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now AAP government will give pension of 5000 rupees per month to Divyangjan

Delhi: राजधानी में अब इन लोगों को हर महीने मिलेंगे 5000 रुपये, आतिशी सरकार ने किया एलान

Wed, 23 Oct 2024 01:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 23 Oct 2024 01:40 AM IST
सार

समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में यह फैसला लिया गया है कि ऐसे कई लोग हैं जिन्हें विशेष देखभाल की आवश्यकता है, और सरकार को उनकी अतिरिक्त मदद करनी चाहिए।

विज्ञापन
Now AAP government will give pension of 5000 rupees per month to Divyangjan
सीएम आतिशी - फोटो : X/AAP

विस्तार

दिल्ली सरकार अब दिव्यांगजनों को हर महीने 5000 रुपये पेंशन देगी। देश भर में दिव्यांगजनों को हर महीने इतनी राशि देने वाला दिल्ली इकलौता राज्य है। दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इसकी घोषणा की।

विज्ञापन

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार ने दिव्यांगजनों को ज्यादा से ज्यादा मदद करने का फैसला किया है। जिन लोगों की 60 फीसदी से ज्यादा डिसएबिलिटी डॉक्टर द्वारा सत्यापित होगी, वह हर महीने पांच हजार रुपये पेंशन के लिए लाभार्थी बन सकते हैं। इस फैसले पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारद्वाज ने बताया कि पेंशन लेने के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट और यूडीआईडी कार्ड बनता है। सरकार बहुत जल्द रजिस्ट्रेशन शुरू करेगी, संबंधित विभागों को यह स्कीम तुंरत प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के 2011 के आंकड़े बताते हैं कि दुनिया की 15 फीसदी आबादी किसी न किसी रूप में दिव्यांगता का सामना कर रही है। मतगणना के अनुसार, दिल्ली में करीब 2,34,882 लोग दिव्यांग हैं। दिल्ली सरकार जिन 1,20,000 दिव्यांगजनों को पेंशन दे रही है उनकी दिव्यांगता 42 प्रतिशत से अधिक है।

समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में यह फैसला लिया गया है कि ऐसे कई लोग हैं जिन्हें विशेष देखभाल की आवश्यकता है, और सरकार को उनकी अतिरिक्त मदद करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed