फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Now 30 hotspots in Delhi 183 new patients found in a single day and two deaths

दिल्ली में अब 30 हॉटस्पॉट, एक ही दिन में मिले 183 नए मरीज, दो की मौत

Sat, 11 Apr 2020 05:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Apr 2020 05:51 AM IST
विज्ञापन
Now 30 hotspots in Delhi 183 new patients found in a single day and two deaths
demo pic - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में शुक्रवार को एक ही दिन में सर्वाधिक 183 नए मरीज मिले और दो मरीजों की मौत हो गई। इनमें एक मरीज राज्य कैंसर संस्थान में भर्ती था। नए मरीजों में 154 जमाती हैं, जो मरकज से निकाले जाने के बाद क्वारंटीन केंद्रों पर रखे गए थे। 

विज्ञापन


इनके अलावा 12 मरीज संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। दिल्ली में कुल 903 संक्रमित मरीज हो चुके हैं। साथ ही अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। 50 मरीजों के संक्रमण का अब तक पता नहीं चल पाया है। राजधानी में जामिया नगर का जाकिर नगर, नबी करीम और चांदनी महल नए हॉटस्पॉट बने हैं, जिनको सील कर दिया गया है। यहां कुल 30 हॉटस्पॉट हो गए हैं। 
विज्ञापन


कोरोना हॉटस्पॉट बनने की राह पर चल रहे राजधानी के तीन और इलाकों को शुक्रवार को सील कर दिया गया। इनमें जामिया नगर का जाकिर नगर, नबी करीम और चांदनी महल शामिल हैं। जाकिर नगर में 6 और नबी करीम में 3 कोरोना पॉजिटिव मामले अब तक सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदनी महल में एहतियातन कदम उठाए गए हैं। दिल्ली में सील किए गए इलाकों की संख्या अब 30 हो गई है। मोतीनगर में एक सोसायटी और अशोक नगर में भी कुछ जगह सील की गई हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जाकिर नगर की गली नंबर 18 से 22 और पश्चिमी जाकिर नगर के कुछ इलाकों को सील किया गया है। जाकिर नगर में दंपती के अलावा 4 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। 

यहां न्यूजीलैंड से 11 मार्च को लौटे व्यक्ति से उसकी पत्नी संक्रमित हुई है। दो लोगों को मस्जिद में जाने से कोरोना हुआ है। सभी को आरएमएल में भर्ती कराया गया है। 


दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, सील किए गए इलाकों में रोज स्वास्थ्य विभाग की टीमें जांच के लिए जा रही हैं। यहां लोगों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उनसे अपील की जा रही है कि किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें। उधर, स्थानीय निकायों ने इलाकों और लोगों को सैनिटाइज करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed