फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Notice issued for failure to segregate waste; NDMC takes action against 10 households

Delhi NCR News: कचरा अलग नहीं किया तो नोटिस, एनडीएमसी ने 10 घरों पर की कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
चार कॉलोनियों को 10 दिसंबर तक अनुपम कॉलोनी बनाने का लक्ष्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने कचरे को चार श्रेणियों में अलग-अलग नहीं देने वाले घरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बीकेएस मार्ग स्थित केंद्र सरकार कर्मचारी आवासीय परिसर में निरीक्षण के दौरान 10 घरों से बिना पृथक्करण किया हुआ कचरा मिलने पर नोटिस जारी किए गए। परिषद अब इस अभियान के तहत चार कॉलोनियों को 10 दिसंबर तक अनुपम कॉलोनी के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रही है।
एनडीएमसी के अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को बीकेएस मार्ग स्थित आवासीय परिसर में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान आरडब्ल्यूए की ओर से लगाए गए निजी कचरा बीनने वालों और कचरा संग्रह करने वाले टिपरों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि 10 घरों से कचरा अलग-अलग किए बिना दिया जा रहा था। इसके बाद संबंधित घरों को नोटिस जारी कर नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बीकेएस मार्ग के परिसर में कुल 135 फ्लैट हैं, जिनमें से फिलहाल 75 में लोग रह रहे हैं। एनडीएमसी का जोर है कि कचरा संग्रहकर्ताओं को सौंपने से पहले ही घरों में उसका पृथक्करण किया जाए।
विज्ञापन


चार कॉलोनियों पर विशेष जोर
एनडीएमसी ने अनुपम कॉलोनी विकसित करने के लिए चार स्थानों की पहचान की है। इनमें बीकेएस मार्ग स्थित केंद्रीय सरकार कर्मचारी आवासीय परिसर, पश्चिम किदवई नगर, सरोजिनी विहार और चाणक्यपुरी स्थित चाणक्य रेल एन्क्लेव शामिल हैं। निर्धारित मानकों को पूरा करने पर इन्हें 10 दिसंबर से पहले अनुपम कॉलोनी घोषित करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी में ही होगा कचरे का निस्तारण
योजना के तहत गीले और बागवानी कचरे का कॉलोनी परिसर में ही विकेंद्रीकृत प्रसंस्करण किया जाएगा, ताकि उसे दूर स्थित संयंत्रों तक ले जाने की जरूरत कम हो। पुरानी लेकिन उपयोगी वस्तुओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए 3आर सेंटर और नेकी की दीवार भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed