फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   not stop at this ad of Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण के इस विज्ञापन पर रोक नहीं

Mon, 09 Nov 2015 11:09 AM IST
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:09 AM IST
विज्ञापन
 not stop at this ad of Deepika Padukone

हाईकोर्ट ने दीपिका पादुकोण अभिनीत जिलेट रेजर विज्ञापन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। दरअसल रेकिट बेंकाइजर ने याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि इस विज्ञापन से बालों को हटाने वाली क्रीम संबंधी उनका व्यापार प्रभावित होने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति बदर दुरेज अहमद और न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा की खंडपीठ ने प्रोक्टर एंड गैंबल एवं हेल्थ केयर लिमिटेड और जिलेट इंडिया लिमिटेड को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


याची ने सिंघल जज के उस फैसले को चुनौती दी है जिसमें उसे अंतरिम राहत देने से मना कर दिया था।

वीनस रेजर से उनके उत्पाद वीट को नुकसान पहुंचता है

 not stop at this ad of Deepika Padukone

खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई 20 नवंबर तय की है। एकल न्यायाधीश ने 3 नवंबर को रेकिट की याचिका पर नोटिस जारी करते हुए विज्ञापन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

एकल जज के पास सुनवाई 19 नवंबर तय है। रेकिट ने अदालत को बताया कि जिलेट के वीनस रेजर से उनके उत्पाद वीट को नुकसान पहुंचता है जो कि बाजार का 60 प्रतिशत का हिस्सेदार है।

यदि इस पर रोक न लगाई गई तो उनके कारोबार पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो जाएगा। जिस पर खंडपीठ ने स्पष्ट कर दिया कि दूसरा पक्ष जाने बिना कोई आदेश नहीं दिया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed