{"_id":"42bb6eb7c0e3d5ca14c8da47d2f8cd7b","slug":"not-seek-to-noida-from-next-year-will-power-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल से नोएडा से मांगेंगे नहीं, देंगे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले साल से नोएडा से मांगेंगे नहीं, देंगे बिजली
अंकुश बिश्नोई/अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Thu, 23 Apr 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कारपोरेशन को अगले वर्ष से नोएडा के आगे बिजली के लिए हाथ नहीं फैलाने पड़ेंगे। इंदिरापुरम में 400 केवीए सबस्टेशन बनने के बाद गाजियाबाद को बिजली नहीं लेनी पड़ेगी।
विज्ञापन
इस वर्ष जून में सब स्टेशन शुरू हो जाएगा। शुरुआत में इंदिरापुरम के करीब छह सबस्टेशनों को 400केवीए सबस्टेशन से बिजली दी जाएगी।
सब स्टेशनों तक बिजली पहुंचाने के लिए अंडर ग्राउंड केबिल डालने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बाबत तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा गया है।
विज्ञापन
वैभव खंड में बन रहे 400 केवीए सबस्टेशन का काम बहुत ही तेजी से किया जा रहा है। अधिकारियों की मानें तो जून में सबस्टेशन पर 60 एमवीए का ट्रांसफार्मर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
पहले चरण में सबस्टेशन से इंदिरापुरम को बिजली दी जाएगी। इंदिरापुरम में बने 33केवीए के छह सबस्टेशनों को 400केवी सबस्टेशन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए सभी सबस्टेशनों तक अंडर ग्राउंड केबिल बिछाने का प्रस्ताव तैयार कर एमडी को भेजा गया है।
अधीक्षण अभियंता एमसी शर्मा ने बताया कि 33केवीए सबस्टेशनों को 400 केवीए सबस्टेशनों को जोड़ने में करीब तीन करोड़ रुपये का खर्च आएगा। प्रस्ताव पास होते ही डिस्ट्रीब्यूशन विभाग की तरफ से लाइनों को बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
नोएडा को बिजली देने की तैयारी
400केवीए सबस्टेशन शुरू होते ही गाजियाबाद बिजली लेने के बजाए नोएडा को बिजली देने की स्थिति में आ जाएगा। फिलहाल कौशांबी को नोएडा से बिजली मिल रही है।
इन गर्मियों में नोएडा से 25 एमवीए बिजली मिलेगी, लेकिन अगले वर्ष से 400 केवीए सब स्टेशन पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के साथ ही गाजियाबाद से नोएडा को बिजली देना संभव हो सकेगा।