फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   not repay the debt, then lost his life

कर्ज नहीं चुका पाया तो गंवानी पड़ी अपनी जान

Sun, 16 Aug 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 16 Aug 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
not repay the debt, then lost his life

कर्ज की रकम न लौटा पाने पर एक व्यक्ति ने शनिवार को जहरीला पदार्थ पिलाकर सीताराम कॉलोनी, हेलीमंडी निवासी विजय शर्मा की हत्या कर दी। विजय शर्मा के पुत्र नितिन की शिकायत पर पटौदी थाना पुलिस ने जनोला निवासी कुलदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट और मामले की छानबीन के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


नितिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता विजय शर्मा ने मकान गिरवी रख कुलदीप से दो लाख रुपये लिए थे, लेकिन वह समय पर रुपये नहीं लौटा सके। अब कुलदीप उनसे ब्याज जोड़कर 23 लाख रुपये मांग रहा था। उसके पिता ने उसे दो लाख के स्थान पर चार लाख रुपये देने की बात कही।
विज्ञापन


विजय रुपये देने के लिए कुलदीप के घर चले गए। बाद में उसके पिता ने फोन पर बताया कि कुलदीप ने उससे पैसे लेकर भी इकरारनामा वापस नहीं किया। साथ ही उसे कुछ पिला दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई है। बताया गया है कि इसके बाद नितिन ने जनोला बस अड्डे पर पाया। उसने पिता को रेवाड़ी के एक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां विजय की मौत हो गई। पुलिस आरोपी कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed