{"_id":"8997698119f41a63ef747aca4ce9e35f","slug":"not-rape-four-days-before-her-killing-by-strangulating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप नहीं, चार दिन पहले गला दबाकर हुई थी युवती की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप नहीं, चार दिन पहले गला दबाकर हुई थी युवती की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Mon, 26 Oct 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासना कोतवाली क्षेत्र के होंडा चौक के पास मिले युवती के शव का रविवार को पोस्टमार्टम हो गया। उसका शव करीब चार दिन पुराना था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण गला दबाकर होना आया है। युवती के शरीर का कुछ हिस्सा सड़ने लगा था। पुलिस को शक है कि शव कासना गांव से ही फेंका गया है।
विज्ञापन
कासना इंस्पेक्टर अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि 23 अक्तूबर की सुबह शव मिला था। युवती के चेहरे पर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। गला दबाकर हत्या को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि पुलिस को जब शव मिला था तो उस समय वह चार दिन पुराना हो चुका था। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि युवती के शरीर का कुछ हिस्सा सड़ने लगा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव देखकर युवती दिल्ली एनसीआर की न होकर किसी अन्य प्रदेश की रहने वाली लग रही थी।
विज्ञापन
उधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि युवती को उसके परिवार के किसी व्यक्ति ने मौत के घाट उतारा होगा। उसे जब तक मौका नहीं मिला तो शव घर में ही रख लिया।
बदबू आने पर उसे कार से ठिकाने लगा दिया गया। पुलिस को अंदेशा है कि कासना गांव या आसपास के किसी गांव से ही शव को ठिकाने लगाया है। चूंकि दूसरे गांवों या जिले से शव को ऐसे क्षेत्र में फेंकने पर ज्यादा खतरा था।