{"_id":"5d25cb788ebc3e6ce8641645","slug":"not-planning-for-idea-of-metro-special-passes-says-hardeep-singh-puri","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्गों और विद्यार्थियों को मेट्रो के लिए रियायती पास देने का विचार नहीं- हरदीप सिंह पुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्गों और विद्यार्थियों को मेट्रो के लिए रियायती पास देने का विचार नहीं- हरदीप सिंह पुरी
Wed, 10 Jul 2019 04:56 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 10 Jul 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को यह स्पष्ट किया कि मेट्रो में यात्रा करने के लिए वरिष्ठ नागरिकों और विद्यार्थियों को रियायती दरों पर मेट्रो पास की सुविधा देने को लेकर सरकार कोई विचार नहीं है। उन्होंने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुरी ने बताया कि मेट्रो रेल अधिनियम 2002 के अनुसार, मेट्रो रेल के किराये का निर्धारण सरकार नहीं बल्कि, किराया निर्धारण समिति करती है। दिल्ली मेट्रो के किराये को चौथी किराया निर्धारण समिति की सिफारिशों के आधार पर संशोधित किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि समिति ने वरिष्ठ नागिरकों ओर छात्रों के लिए किसी छूट की सिफारिश नहीं की है। मेट्रो अधिनियम की धारा 37 के अनुसार, किराया निर्धारण समिति की सिफारिशें बाध्यकारी हैं।
विज्ञापन
एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में पुरी ने बताया कि सरकार का दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के लिए नि:शुल्क यात्रा योजना शुरू करने का कोई विचार नहीं है।