{"_id":"5b8979b542c792466049ba1e","slug":"not-a-single-physiotherapist-in-all-three-jails-including-delhi-tihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की तिहाड़ समेत तीनों जेलों में नहीं एक भी फिजियोथैरेपिस्ट, हाईकोर्ट ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की तिहाड़ समेत तीनों जेलों में नहीं एक भी फिजियोथैरेपिस्ट, हाईकोर्ट ने दी जानकारी
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी की तीन जेलों में एक भी प्रशिक्षित फिजियोथैरेपिस्ट नहीं है। यह जानकारी शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट को दी। जस्टिस मुक्ता गुप्ता ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सचिव को नोटिस जारी कर पूछा है कि राजधानी की तिहाड़, रोहिणी व मंडोली जेल में कुल कितने प्रशिक्षित फिजियोथैरेपिस्ट की जरूरत है। कोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव को इस बाबत चार सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। याचिका पर अगली सुनवाई 23 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
कोर्ट ने यह निर्देश आतंकी जगतार सिंह हवारा की याचिका पर दिया है। हवारा पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी है और तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। उसने कमर व रीढ़ की हड्डी मे दर्द का का हवाला देते हुए फिजियोथैरेपी कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के स्थायी अधिवक्ता राहुल मेहरा ने जेल महानिदेशक की ओर से शपथ पत्र पेश कर कहा कि जेल में कोई फिजियोथैरेपिस्ट नहीं है लेकिन जल्द ही 2-3 फिजियोथैरेपिस्ट एक एनजीओ की ओर से मुहैया करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा 17 फिजियोथैरेपिस्ट की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। कोर्ट में हवारा के वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि राजधानी की तीनों जेलों में एक भी फिजियोथैरेपिस्ट न होना बेहद खराब स्थिति को दर्शाता है। इन जेलों में हजारों कैदी बंद हैं।