फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Northern Railway to run special trains for Diwali and Chhath

Delhi NCR News: दिवाली-छठ पर विशेष ट्रेनें चलाएगा उत्तर रेलवे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर से झांसी और अलीगढ़ के लिए अनारक्षित रेलगाड़ियां, बिहार के कई शहरों के लिए भी सुविधा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने कई विशेष रेलगाड़ियां चलाने का फैसला किया है। इनसे दिल्ली-एनसीआर के अलावा पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और गाजियाबाद से अलीगढ़ के बीच अनारक्षित विशेष रेलगाड़ियों के संचालन की घोषणा की है। इसके अलावा लुधियाना से सहरसा, दरभंगा, गया और कोलकाता सहित विभिन्न शहरों के लिए भी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।
गाजियाबाद-अलीगढ़ के बीच दो दिन विशेष ट्रेनें
रेलवे के अनुसार, रेलगाड़ी संख्या 04414 पांच और सात नवंबर को गाजियाबाद से रात 8:05 बजे रवाना होकर रात 10:30 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में रेलगाड़ी संख्या 04413 पांच और सात नवंबर को अलीगढ़ से रात 11:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन तड़के 2:50 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी। वहीं, रेलगाड़ी संख्या 04412 हजरत निजामुद्दीन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच पांच से सात नवंबर तक तीन फेरे लगाएगी। वापसी में रेलगाड़ी संख्या 04411 झांसी से छह से आठ नवंबर तक तीन फेरे लगाएगी। इन सेवाओं से त्योहार के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।
विज्ञापन

बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत
लुधियाना से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए भी विशेष रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी। रेलगाड़ी संख्या 04656 लुधियाना से सहरसा के लिए छह, नौ और 11 नवंबर को रवाना होगी। यह शाम 5:35 बजे चलकर अगले दिन रात 11:50 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में रेलगाड़ी संख्या 04655 सहरसा से आठ, 11 और 13 नवंबर को चलेगी। लुधियाना-दरभंगा विशेष ट्रेन संख्या 04662 सात, 10 और 11 नवंबर को चलेगी। यह सुबह 6:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04661 आठ, 11 और 12 नवंबर को दरभंगा से दोपहर एक बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 5:10 बजे लुधियाना पहुंचेगी। इसके अलावा लुधियाना-गया के बीच ट्रेन संख्या 04664 और 04663 एक-एक फेरा लगाएंगी। लुधियाना-कोलकाता के बीच भी ट्रेन संख्या 04666 और 04665 का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी से बदल जाएंगे दो ट्रेनों के नंबर
रेलवे ने वास्को-द-गामा और हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली दो ट्रेनों के नंबर भी बदलने का फैसला किया है। एक जनवरी 2027 से ट्रेन संख्या 12779 का नया नंबर 17379 और ट्रेन संख्या 12780 का नया नंबर 17380 होगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाते समय नए नंबरों का ध्यान रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed