{"_id":"6603a741ec85ee11ea0bf6cc","slug":"north-east-delhi-dcp-joy-tirkey-gave-information-on-case-of-murder-of-youth-in-new-usmanpur-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलियों की आवाज से गूंजी राजधानी: सात से आठ राउंड हुई फायरिंग, कुछ दिन पहले हुआ था विवाद; सभी आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलियों की आवाज से गूंजी राजधानी: सात से आठ राउंड हुई फायरिंग, कुछ दिन पहले हुआ था विवाद; सभी आरोपी फरार
Wed, 27 Mar 2024 10:31 AM IST
अनुज कुमार
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 27 Mar 2024 10:31 AM IST
सार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक शख्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। हादसे में युवक की मौत हो चुकी है। डीसीपी जॉय टिर्की ने घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी जॉय टिर्की
- फोटो : एएनआई
विस्तार
दिल्ली एक बार फिर वारदातों की राजधानी बन गई है। एक दिन पहले ही दिल्ली के अलग अलग इलाकों में सात हत्याओं का मामला सामने आया। ताजा मामला उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके से हैं। जहां ताबड़तोड़ फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई।
न्यू उस्मानपुर इलाके में एक युवक की हत्या के मामले पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी जॉय टिर्की ने कहा कि घटना रात 12 बजे की है। कुल सात से आठ राउंड गोलियां चलीं हैं। पीड़ित के भाई ने बताया कि उसे गोली मारी गई है। मृतक के खिलाफ 2010 में हत्या का मामला भी दर्ज किया गया था। कुछ दिन पहले मृतक और कुछ लोगों के बीच झगड़ा हुआ था। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल जांच चल रही है।
पूर्व पत्नी के प्रेमी ने दोस्त को मारी गोली
शास्त्री पार्क में सोमवार रात मुस्तकीम (22) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार रात को मुस्तकीम दोस्त सुहेल खान (22) के साथ उसकी पूर्व पत्नी इशरत (23) से मिलने आया था। इस बात पर इशरत का प्रेमी यासीन (24) भड़क गया और वह सुहेल व मुस्तकीम से झगड़ा करने लगा। कहासुनी के दौरान आरोपी ने मुस्तकीम के सीने में गोली मार दी। मुस्तकीम को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी यासीन की तलाश शुरू कर दी है।
मुस्तकीम परिवार के साथ गली नंबर-1, शास्त्री पार्क में रहता था। वह चांदनी चौक में कपड़े की एक दुकान पर सेल्समैन था। सुहेल परिवार के साथ सीलमपुर में रहता है। चार साल पहले सुहेल ने इशरत से प्रेम विवाह किया था। उनकी डेढ़ साल की एक बेटी भी है, लेकिन विवाद होने के बाद नवंबर-2023 में सुहेल और इशरत के बीच तलाक हो गई। इशरत ने कौशांबी में बार-गर्ल की नौकरी कर ली।
इस दौरान यासीन और इशरत की दोस्ती हो गई। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। बच्ची की वजह से सुहेल अक्सर इशरत से मिलने बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क स्थित घर आता था। सोमवार रात को सुहेल से मिलने पहुंचा तो वहां यासीन पहले से मौजूद था। इस बात पर दोनों में झगड़ा होने लगा। अचानक यासीन ने पिस्टल निकालकर तीन गोलियां चला दीं। एक गोली मुस्तकीम के सीने में लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

#WATCH दिल्ली: न्यू उस्मानपुर इलाके में एक युवक की हत्या पर नॉर्थ ईस्ट DCP जॉय टिर्की ने कहा, ''घटना रात 12 बजे की है... कुल 7 से 8 राउंड गोलियां चलीं... पीड़ित के भाई ने कहा कि उसे गोली मारी गई है। मृतक के खिलाफ 2010 में हत्या का मामला भी दर्ज किया गया था... कुछ दिन पहले मृतक और… pic.twitter.com/BLoLASHKEJ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 27, 2024