{"_id":"5f8822b48ebc3e9bcf5c694d","slug":"north-delhi-mayor-says-one-month-salary-doctors-paid-keep-attending-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरी नगर निगम के डॉक्टरों को मिला एक महीने का वेतन, मेयर ने मरीजों का इलाज करने की अपील की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरी नगर निगम के डॉक्टरों को मिला एक महीने का वेतन, मेयर ने मरीजों का इलाज करने की अपील की
Thu, 15 Oct 2020 03:51 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 15 Oct 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
उत्तरी दिल्ली के मेयर जय प्रकाश
- फोटो : ANI
दिल्ली नगर निगम के डॉक्टरों वेतन तीन महीने से बकाया है। इसे लेकर उत्तरी दिल्ली के मेयर जय प्रकाश ने गुरुवार को कहा कि डॉक्टरों का तीन महीने की वेतन बकाया था। उसमें से एक महीने का वेतन कल रात को दे दिया गया है। इस महीने के अंत में एक और महीने की सैलरी दे दी जाएगी। मैं डॉक्टरों से अपील करता हूं कि वे मरीजों का इलाज करते रहें।
विज्ञापन
Doctors' salaries were 3 months due. Of that, 1 month's salary has been dispensed last night. Another month's salary will be paid as this month ends. I'd like to appeal to them to keep attending to patients: Jai Prakash, North Delhi Mayor, on late payment of doctor's salaries pic.twitter.com/d40pJFTKBs
— ANI (@ANI) October 15, 2020विज्ञापन
बुधवार को हिंदूराव अस्पताल में हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों का समर्थन करने के लिए फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) की टीम भी पहुंची थी। उधर, महापौर जयप्रकाश का कहा था कि राजन बाबू के डॉक्टर व नर्स हड़ताल पर थे। इनके प्रतिनिधिमंडल के साथ सभी मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई, जिसके बाद उन्होंने हड़ताल खत्म करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
फोर्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शिवा ने हिंदूराव में हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों से इस बार ठोस कदम उठाने के लिए कहा है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों को हर बार पेंशन या वेतन के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कभी दो तो कभी चार महीने तक वेतन नहीं दिया जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि यदि निगम से अस्पताल नहीं चल रहे हैं तो केंद्र या दिल्ली सरकार को सौंप दिए जाए।
डॉ. शिवा का कहना था कि ज्यादा दिन तक यह स्थिति नहीं चलेगी। अगर निगम ने डॉक्टरों को वेतन नहीं दिया और दिल्ली या केंद्र सरकार ने भी सुनवाई नहीं की तो आगामी दिनों में हड़ताल का स्तर बड़ा हो सकता है।
उधर, कस्तूरबा गांधी अस्पताल में बुधवार से कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू की। यहां 20 अक्तूबर तक हड़ताल पर रहने की घोषणा की गई। इसके बाद भी वेतन नहीं मिलता है तो डॉक्टर हड़ताल को आगे बढ़ा सकते हैं।
डिस्पेंसरी तक के डॉक्टर एकजुट
उत्तरी निगम की डिस्पेंसरी तक के डॉक्टर एकजुट हो गए हैं। नगर निगम डॉक्टर्स एसोसिएशन ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त को पत्र लिखकर 19 अक्तूबर से हड़ताल की चेतावनी दी थी। पत्र में लिखा था कि उन्हें तीन माह से वेतन नहीं मिला है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आरआर गौतम ने मांग रखी है कि तत्काल वेतन दिलाने के साथ लंबित भत्ते, पेंशन और बजट की कमी का स्थायी समाधान होना चाहिए। हालांकि, डॉक्टरों ने आपात चिकित्सीय सेवाओं को हड़ताल से अलग रखने का फैसला लिया है।