{"_id":"5b3798f84f1c1b644d8b96c6","slug":"non-executive-staff-of-delhi-metro-protested-by-placing-black-bars-on-side","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के आदेश के बाद मेट्रो कर्मचारियों ने रोक दी हड़ताल, लेकिन समस्या अभी खत्म नहीं हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट के आदेश के बाद मेट्रो कर्मचारियों ने रोक दी हड़ताल, लेकिन समस्या अभी खत्म नहीं हुई
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 30 Jun 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
delhi metro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली मेट्रो स्टाफ काउंसिल ने हड़ताल स्थगित कर दी, लेकिन मांगों की लड़ाई जारी रखी। मेट्रो के नॉन एग्जिक्यूटिव स्टाफ ने शनिवार को बाजू पर काली पट्टियां बांधकर विरोध जताया। मेट्रो कर्मी पिछले साल मांगों को लेकर मेट्रो प्रबंधन के साथ हुए समझौते को लागू करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो स्टाफ काउंसिल के महासचिव रवि भारद्वाज ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार 30 जून को की जाने वाले मेट्रो की हड़ताल स्थगित की गई। हालांकि, मांगों को पूरा करवाने के लिए कर्मचारी अभी भी मेट्रो प्रबंधन की नीतियों का विरोध कर रहे हैं। स्टाफ काउंसिल के सभी सदस्यों ने शनिवार से बाएं बाजू पर काली पट्टी बांधकर मेट्रो प्रबंधन का विरोध किया।
विज्ञापन
भारद्वाज का कहना है कि काउंसिल की मांगों को लेकर पिछले साल 23 जुलाई को मेट्रो प्रबंधन के साथ समझौता हुआ था। एक साल बीत जाने के बावजूद समझौते के तहत किए गए वादे पूरे नहीं किए गए। मेट्रो प्रबंधन की वादाखिलाफी के कारण मेट्रो कर्मियों में रोष की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कर्मचारी अपना विरोध फिर से तेज करेंगे। ताकि मेट्रो कर्मियों को उनका अधिकार मिल सके। गौरतलब है कि मेट्रो में 9000 नॉन एग्जिक्यूटिव स्टाफ है, जो मेट्रो संचालन से लेकर मेंटेनेंस और तकनीकी समेत अन्य ऑपरेशन को संभालता है।