फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noise Pollution Maximum noise in Atta Bazaar on Diwali

Diwali Noise Pollution: दिवाली पर अट्टा बाजार में सबसे ज्यादा शोर, कौन इलाका सबसे शांत... कहां कितना रहा शोर?

Wed, 15 Nov 2023 08:00 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 15 Nov 2023 08:00 AM IST
सार

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि दिवाली पर मानक से अधिक शोर दर्ज किया गया। शोर का आकलन शाम 6 बजे से रात 12 बजे के बीच किया गया। यूपीपीसीबी की ओर से दिवाली से पहले छह नवंबर को चारों स्थानों पर ध्वनि प्रदूषण की जांच की गई थी।

विज्ञापन
Noise Pollution Maximum noise in Atta Bazaar on Diwali
पटाखे चलने से हवा के साथ ध्वनि प्रदूषण भी हुआ - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीपावली पर चले पटाखों की वजह से केवल हवा ही प्रदूषित नहीं हुई बल्कि इससे ध्वनि प्रदूषण भी खूब हुआ। प्रतिबंधों के बाद दिवाली पर खूब पटाखे चलाए गए जिसकी वजह से इस साल पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा शोर दर्ज किया गया।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने दीपावली के दिन और इससे पहले शोर का आकलन किया। इससे पहले यूपीपीसीबी केवल सेक्टर-1 में ही ध्वनि प्रदूषण की जांच की जाती थी। इस बार अट्टा मार्केट-सेक्टर-18, फोर्टिस अस्पताल, सेक्टर-62 और आरडब्ल्यूए सेक्टर-122 में भी ध्वनि प्रदूषण की जांच की गई।इस दिवाली सेक्टर-1 में 73.1 डेसिबल शोर दर्ज किया गया। जो वर्ष 2022 में 62.6 डेसिबल और वर्ष 2021 में 65.5 डेसिबल रिकॉर्ड हुआ था। अहम है कि सेक्टर-1 व्यावसायिक क्षेत्र है। यहां रात के समय अधिकतम 55 डेसिबल शोर दर्ज किया जाना चाहिए। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि दिवाली पर मानक से अधिक शोर दर्ज किया गया। शोर का आकलन शाम 6 बजे से रात 12 बजे के बीच किया गया। यूपीपीसीबी की ओर से दिवाली से पहले छह नवंबर को चारों स्थानों पर ध्वनि प्रदूषण की जांच की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अट्टा मार्केट में सबसे ज्यादा शोर
दीपावली के दिन सबसे अधिक शोर अट्टा मार्केट में दर्ज किया गया। यहां दीपावली के दिन 76.51 डेसिबल शोर रिकॉर्ड हुआ। हालांकि, यहां दीपावली से पहले भी शोर कमोबेश यही बना हुआ था। वहीं आवासीय क्षेत्र सेक्टर-122 में दीपावली पर पटाखे चलने के समय शोर 75.7 पहुंच गया। जबकि, दीपावली से पहले यहां शोर 50.6 डेसिबल बना हुआ था।

विज्ञापन

कहां कितना रहा शोर
श्रेणी-सेक्टर -- दिवाली--दिवाली से पहले
व्यावसायिक--सेक्टर-1 -- 73.1-58.2
व्यावसायिक-- अट्टा मार्केट सेक्टर-18 -- 73.1-71.4
शांत क्षेत्र-- फोर्टिस अस्पताल सेक्टर-62 -- 62.9-58.9
आवासीय-- आरडब्ल्यूए सेक्टर-122 -- 75.7-50.6

नोट: सभी आंकड़े डेसिबल में हैं। औद्योगिक इलाकों में मानक दिन के समय 75, रात में 70 डेसिबल है। व्यावसायिक में 65 व 55, आवासीय में 55 व 45, शांत क्षेत्र जैसे अस्पताल आदि में दिन के समय 50 और रात के समय 40 डेसिबल का मानक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed