{"_id":"6299f85f4f576e52db3b9968","slug":"youtuber-on-bail-made-stunt-video-goes-viral-then-arrested-now-asking-apology","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलाखों ने उतारा स्टंटबाजी का जुनून: 'माफ कर दीजिए अब नहीं बनाऊंगा वीडियो', जमानत पर बाहर आकर स्टंट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलाखों ने उतारा स्टंटबाजी का जुनून: 'माफ कर दीजिए अब नहीं बनाऊंगा वीडियो', जमानत पर बाहर आकर स्टंट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार
Fri, 03 Jun 2022 05:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 03 Jun 2022 05:32 PM IST
सार
जांच में पता चला कि वीडियो निजामुल खान नामक युवक का है। निजामुल पर अक्टूबर 2020 में निठारी निवासी कमल शर्मा की इस्कॉन मंदिर के पास गोली मारकर हत्या करने का केस दर्ज है।
विज्ञापन
निजामुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा में अपनी गर्लफ्रेंड के भाई की हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आने के बाद बाइक पर स्टंट करने वाले यूट्यूबर निजामुल खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बरामद बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस स्टंट बनवाने वाले दोस्तों की जानकारी जुटा रही है। यूट्यूब पर निजामुल खान के 15 लाख सबस्क्राइबर हैं। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि बुधवार को 13 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें एक युवक एक सफेद रंग की बाइक पर बाइक का अगला टायर उठाकर स्टंट करता नजर आ रहा था।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि वीडियो निजामुल खान नामक युवक का है। निजामुल पर अक्टूबर 2020 में निठारी निवासी कमल शर्मा की इस्कॉन मंदिर के पास गोली मारकर हत्या करने का केस दर्ज है। इस मामले में उसे उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया था। अभी वह जमानत पर बाहर आया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस से माफी मांगी और स्टंट का वीडियो नहीं बनाने की बात कही है।
विज्ञापन