फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   YouTuber Gaurav Taneja again called people to Sector-51 metro station

यूट्यूबर गौरव तनेजा ने फिर लोगों को सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन बुलाया

Tue, 19 Jul 2022 02:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
YouTuber Gaurav Taneja again called people to Sector-51 metro station
नोएडा। अपने जन्मदिन सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर भीड़ जुटाने के मामले में गिरफ्तार किए गए यू-ट्यूबर गौरव तनेजा एक बार फिर पुलिस से पंगा लेते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने रविवार को सेक्टर-51 में लिट्टी चोखा खाने का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया। वीडियो में वह कहते दिख रहे हैं कि अगर आपको भी सबसे अच्छा लिट्टी चोखा खाना है तो सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर आइए। इसके साथ साथ गौरव ने मेरी पंसदीदा जगह कैप्शन के साथ मेट्रो स्टेशन का फोटो भी साझा किया है। यह कहीं ना कहीं एक बार फिर लोगों को इस मेट्रो स्टेशन पर जुटाने का संकेत है। वहीं लोग सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर इसे पुलिस पर चुटकी लेने की तरह प्रचारित कर रहे हैं। साथ ही उस पर लगातार कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन

अहम है कि ठीक एक दिन पहले उन्होंने एक वीडियो साझा कर नोएडा पुलिस पर कई आरोप भी लगाए थे। उसके बाद से ही उनके इस स्टेप को कई मायने दिए जा रहे हैं। गौरव ने शनिवार को अपने यू ट्यूब चैनल से देर शाम एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में उन्होंने अपने साथ हुई पूरी घटना का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने नोएडा पुलिस पर कई आरोप भी लगाए। उन्होंने साझा किए हुए वीडियो में कानूनी किताब व नियमों का हवाला देते हुए अपनी गिरफ्तारी को गलत बताया था। उन्होंने यह भी कहा कि आखिरी समय तक उन्हें यह नहीं पता था कि वह गिरफ्तार कर लिए गए हैं। वहीं पुलिस ने उन्हें उनकी पत्नी को गिरफ्तारी की जानकारी तक नहीं देने दी। उन्होंने यह भी कहा कि वह इसके लिए जरूर कोई कानूनी उपाय भी करेंगे।
विज्ञापन

कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है। जनपद में धारा 144 लागू है। इसका उल्लंघन के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। कृप्या कानून का पालन करें। - रणविजय सिंह, एडीसीपी, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed