फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   youth went to visit Punjab with friends dies in accident

Noida News: दोस्तों संग पंजाब घूमने गए दादरी के युवक की सड़क हादसे में मौत

Sat, 15 Jun 2024 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
youth went to visit Punjab with friends dies in accident
- जालंधर में थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, तीन दोस्त भी घायल
विज्ञापन


- परिजन शव लेने के लिए जालंधर रवाना हुए

संवाद न्यूज़ एजेंसी

दादरी। दोस्तों के साथ पंजाब घूमने गए कटहेरा गांव निवासी सौरभ भाटी (28) की जालंधर में सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार रात सौरभ की थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सौरभ के तीन दोस्त तुषार, संदीप और दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार की सुबह सौरभ की मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया। परिजन शव लेने के लिए जालंधर रवाना हो गए हैं। सौरभ के घर के बाहर सांत्वना देने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
परिजनों के मुताबिक शुक्रवार सुबह सौरभ दोस्त तुषार, संदीप और दीपक के साथ अपनी थार से पंजाब घूमने के लिए गए थे। रात में करीब 11 बजे जालंधर के पास उनकी थार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चारों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। हादसे के वक्त सौरभ ही कार चला रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह हालत में सुधार होने पर दोस्तों ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। सौरभ के चाचा राकेश परिजनों के साथ जालंधर रवाना हो गए हैं। गांव में जगह-जगह लोग इकट्ठा होकर दुख व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि सौरभ की मां सुमन और बहन सुष्मिता को सिर्फ दुर्घटना की सूचना दी गई है। हर कोई उनसे चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2019 में हुई थी शादी, पांच साल का है बेटा
कटहेरा गांव में सौरभ भाटी परिवार के साथ रहते थे। वर्ष 2019 में उनकी शादी पूजा संग हुई थी। उनका पांच साल का बेटा रियान है। सौरभ बड़े भाई श्रवण कुमार के साथ पानी का प्लांट चलाते थे। पिता राजू प्रोपर्टी डीलर हैं। दोनों भाइयों ने फरवरी में बहन सुष्मिता की शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed