फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth shot in the neck in plot dispute

प्लॉट के विवाद में गर्दन में गोली मार युवक की हत्या

Mon, 12 Jul 2021 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Youth shot in the neck in plot dispute
दनकौर। प्लॉट के विवाद में गढ़ी आजमपुर गांव के पास गर्दन में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। युवक की पहचान चचूला गांव निवासी संदीप (30) के रूप में हुई है। संदीप के पिता उदयवीर की शिकायत पर पुलिस ने दादरी के तिलपता गांव निवासी विनोद, बॉबी, अमित मावी निवासी बिलासपुर समेत एक अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। वारदात के बाद कार लेकर फरार हुए आरोपियों ने पैदल जा रहे लोगों और बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे कई घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उदयवीर ने कहा है कि बेटे संदीप की करीब तीन माह पहले शादी हुई थी। कुछ माह पहले उसने गढ़ी आजमपुर गांव के नजदीक प्लॉट खरीदा था। जिसके लेकर दोनो पक्ष में कुछ विवाद था। रविवार को प्लॉट की चारदीवारी कराने के लिए संदीप मजदूर लेकर गया था। शिकायत के मुताबिक प्लॉट पर पहले से ही विनोद, बॉबी, अमित और एक अन्य शख्स लाल रंग की सेंट्रो कार में मौजूद थे।
विज्ञापन

आरोप है कि उसके बेटे ने जब चारदीवारी का काम शुरू कराया तो कार सवार लोग बाहर आ गए। सभी आरोपियों ने मिलकर निर्माण कार्य रोक दिया और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि बेटे के विरोध करने पर विनोद ने उसकी गर्दन में गोली मार दी। जिससे मौके पर ही संदीप की मौत हो गई। संदीप के दम तोड़ने के बाद चारों आरोपी घटनास्थल से कार लेकर फरार हो गए। तेज रफ्तार कार ने रास्ते पर जा रहे पैदल और बाइक सवार को टक्कर मारती निकल गई। जिससे कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी हत्या के बाद संदीप के गांव भी गए थे। गांव से एक महिला व बच्चों को कार में बैठाकर फरार हो गए। एसीपी ब्रजनंदन राय ने बताया कि पीड़ित पिता की शिकायत पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली मारने के बाद अस्पताल नहीं ले जाने दिया
गर्दन में गोली लगते ही संदीप जमीन पर गिर गया। आरोपियों ने आसपास के लोगों और राहगीरों को उसे अस्पताल नहीं ले जाने दिया। संदीप के दम तोड़ने तक आरोपी उसे तड़पता देखते रहे। अस्पताल में रोते हुए पिता उदयवीर ने पुलिस अधिकारियों को यह जानकारी दी।

कई माह से चल रहा था विवाद, सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस
नामजद आरोपी प्लॉट काटने का काम करते थे। संदीप ने भी आरोपियों से ही प्लॉट लिया था। प्लॉट को लेकर दोनों पक्ष में कई माह से विवाद चल रहा था। स्थानीय पुलिस को भी विवाद की जानकारी थी। वारदात से करीब एक घंटा पहले भी एक पक्ष ने स्थानीय पुलिस को विवाद की सूचना दी थी। आरोप है कि पुलिस ने मौके पर जाकर विवाद सुलझाने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed