{"_id":"6007253b8ebc3e31965c5382","slug":"youth-shoots-suicide-in-family-dispute-noida-news-noi5608548173","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक विवाद में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारिवारिक विवाद में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या
विज्ञापन

नोएडा। पारिवारिक विवाद में युवक ने गिझौड़ स्थित ओयो होटल में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बागपत निवासी अमित (21) का शव सोमवार शाम होटल के कमरे में मिला। सूचना पर पहुंची सेक्टर-24 कोतवाली पुलिस ने मौके से एक तमंचा बरामद किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रभात दीक्षित ने बताया कि अमित मूल रूप से बागपत रहने वाला था। परिजनों से विवाद के बाद रविवार को वह नोएडा आ गया था। तब से वह ओयो होटल के एक कमरे में था। इस दौरान वह लगातार परिजनों के संपर्क में था। सोमवार दोपहर बाद तक जब उसका कमरा नहीं खुला तो होटल कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर खून से लथपथ अमित का शव पड़ा था। अमित के सीने में गोली लगी हुई थी। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस का कहना है कि पारिवारिक कलह के कारण अमित ने आत्महत्या की है। जांच के लिए उसका मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया है। मोबाइल में मिली चैटिंग भी पारिवारिक विवाद की ओर इशारा कर रही है। नोएडा जोन के एसीपी द्वितीय रजनीश वर्मा ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि उसने तमंचा कहां से हासिल किया।