Hindi News
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Youth launched cleanliness campaign in Ghaseda, collected waste single use plastic, also made people aware of cleanliness
{"_id":"61631b678ebc3e05ee784d6a","slug":"youth-launched-cleanliness-campaign-in-ghaseda-collected-waste-single-use-plastic-also-made-people-aware-of-cleanliness-mewat-news-noi609696388","type":"story","status":"publish","title_hn":"घासेड़ा में युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान,वेस्ट सिंगल यूज प्लास्टिक को किया एकत्र,साफ-सफाई के प्रति भी लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घासेड़ा में युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान,वेस्ट सिंगल यूज प्लास्टिक को किया एकत्र,साफ-सफाई के प्रति भी लोगों को किया जागरूक
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Youth launched cleanliness campaign in Ghaseda, collected waste single use plastic, also made people aware of cleanliness
Link Copied
नूंह। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में क्लीन इंडिया (स्वच्छ भारत) कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, गांधी ग्राम घासेड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग के पास एनएसएस के कॉर्डिनेटर असरफ मेवाती और ग्रामीण युवाओं के साथ वेस्ट सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्र कर स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई और साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के प्रमुख कारणों में से एक प्लास्टिक है। सिंगल यूज प्लास्टिक के कारण होने वाली समस्याओं को समझने और उनके उपयोग को रोकने की आवश्यकता है। इसलिए यह स्पष्ट है कि हम सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें एवं पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों और सेवाओं की ओर बढ़ें। जिला कॉर्डिनेटर ने बताया कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था, उसमें राजनैतिक आजादी ही नहीं थी बल्कि एक स्वच्छ और विकसित देश की कल्पना भी थी। जन-जन को जागरूक करना है कि घर का कूड़ा-कचरा गली या सड़क पर न फेंके। सफाई कर्मी के आने पर उसके ठेले या वाहन में ही कूड़ा डालें। कूड़े-कचरे को नालियों में न बहाएं। इससे नालियां अवरुद्ध हो जाती हैं और गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता है। पॉलीथिन का बिल्कुल प्रयोग न करें। यह गंदगी बढ़ाने वाली वस्तु तो है ही, मवेशियों के लिए भी बहुत घातक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।