{"_id":"618575b1f74c24255a414cae","slug":"youth-killed-by-several-blows-on-the-face-with-a-brick-noida-news-noi6142250116","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेहरे पर ईंट से कई वार कर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेहरे पर ईंट से कई वार कर युवक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। फेज दो कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-88 में एक युवक की ईंट मारकर हत्या कर दी गई। आरोप चचेरे भाई समेत दो युवकों पर लगा है। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
एसीपी अब्दुल कादिर के अनुसार, मूलरूप से बदायूं निवासी संतोष यादव पत्नी और बच्चों के साथ भंगेल में किराये पर रहता था। संतोष एक गाड़ी चलाता था। उसका चचेरा भाई भी भंगेल में ही रहता है और उसके एक महिला से अवैध संबंध हैं। संतोष इसका विरोध करता था। आए दिन विवाद होने पर चचेरे भाई ने संतोष की हत्या करने की साजिश रची।
आरोप है कि उसने संतोष से दिवाली के दिन दो-तीन बार फोन पर बात की और शाम को पार्टी के लिए सेक्टर-88 के पार्क में बुला लिया। संतोष को चचेरे भाई व उसके दोस्त ने शराब पिलाई। नशा होने पर दोनों आरोपियों ने सूत की पतली रस्सी से संतोष का गला दबा दिया। इसके बाद ईंट से चेहरे पर कई वार कर बुरी तरह कुचल दिया। रात में अधिक खून बहने से संतोष की मौत हो गई। दोपहर में लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। करीब पांच घंटे बाद संतोष की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।