{"_id":"6197bf76c9d42e42646cbb40","slug":"youth-killed-by-35-blows-with-sharp-weapon-noida-news-noi6167314165","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजधार हथियार से 35 वार कर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजधार हथियार से 35 वार कर युवक की हत्या
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ 35 वारकर हत्या कर दी गई। शव शुक्रवार सुबह एक मकान के बाहर पड़ा मिला। मकान में कई कमरे हैं जिनमें किरायेदार रहते हैं। देर तक पुलिस घटनास्थल का पता लगाने में उलझी रही। बाद में फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) टीम की मदद से पुलिस को छत पर कंबल पर लगे खून के निशान मिले। इसके बाद पुलिस ने चार किरायेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
बिसरख कोतवाली पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे सूचना मिली थी कि रोजा जलालपुर गांव के पास एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि शरीर पर तेजधार हथियार से हमले के करीब 35 निशान हैं। इनमें लगभग सात निशान युवक के गुप्तांग व उसके आसपास भी हैं। युवक के पास मिले आधार कार्ड पर नितिन पुत्र जयवीर निवासी दादरी लिखा था। पुलिस ने दादरी में युवक व परिजनों के संबंध मेें जानकारी हासिल करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
पुलिस के अलावा एफएसएल टीम ने भी मौका मुआयना किया। जिस मकान के बाहर शव मिला, उसकी गहनता से जांच की गई तो पता चला कि छत पर एक कंबल में खून के निशान हैं। इससे युवक की मकान में ही हत्या कर शव बाहर फेंकने की आशंका हुई। इसके बाद पुलिस ने मकान में किराये पर रहने वाले चार संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भर और एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका
पुलिस सभी पहलुओं से वारदात की जांच कर रही है, लेकिन गुप्तांग और उसके आसपास हमले के निशान से प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही है। आशंका है कि युवक को रोजा जलालपुर गांव के इस मकान या इसके आसपास बुलाने के बाद हत्या की गई है।