फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth gathers as they get fake news about hiring in Tata Projects

नोएडा: टाटा प्रोजेक्टस में नौकरी की अफवाह पर उमड़े बेरोजगार, पुलिस ने समझाकर वापस भेजा

Wed, 06 Jul 2022 02:33 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, जेवर
संवाद न्यूज एजेंसी, जेवर Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 06 Jul 2022 02:33 PM IST
सार

एयरपोर्ट की साइट पर पहुंचे युवाओं को सुरक्षाकर्मी और पुलिस ने समझाकर वापस भेजा। साइट पर सुरक्षा गार्ड, हेल्पर, आईटीआई पास तकनीशियन की भर्ती के लिए पहुंचे थे युवा।
 

विज्ञापन
Youth gathers as they get fake news about hiring in Tata Projects
टाटा - फोटो : social media

विस्तार

नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण की जिम्मेदारी संभालने वाली टाटा प्रोजेक्ट्स कंपनी में भर्ती की अफवाह पर मंगलवार को बेरोजगार युवा उमड़ पड़े। बड़ी संख्या में युवा शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अन्य कागजात लेकर नौकरी की लालसा में एयरपोर्ट की साइट पर पहुंचे। युवाओं का कहना था कि उन्हें जानकारी मिली है कि टाटा प्रोजेक्ट्स विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती कर रही है। इस पर यहां तैनात निजी सुरक्षाकर्मी और पुलिस ने युवाओं को समझाकर वापस भेजा।

विज्ञापन


जेवर में कंपनी ने एयरपोर्ट साइट पर कार्यालय तैयार कर काम शुरू करने की योजना बना रही है। मंगलवार को कंपनी में सुरक्षाकर्मी, हेल्पर और तकनीशियन के पदों पर भर्ती की झूठी खबर फैल गई। इसके बाद बड़ी संख्या में युवा बायोडाटा और कागजात लेकर साइट पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


अफवाह की जानकारी होने पर युवाओं ने शोर-शराबा शुरू कर दिया। सूचना पहुंची पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह से युवाओं की भीड़ को समझाकर वापस किया। युवाओं ने बताया कि सोशल मीडिया पर किसी मैसेज के वायरल होने पर टाटा प्रोजेक्ट्स में नौकरी की अफवाह फैली थी। हालांकि ऐसा कोई मैसेज सामने नहीं आया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


अफवाह की वजह से एयरपोर्ट की साइट पर मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में युवा पहुंच गए थे। उन्हें समझा बुझाकर वापस भेज दिया गया है। युवाओं से अपील है कि अधिकारिक सूचना के बिना इस तरह की किसी भी झूठी खबर पर ध्यान न दें। 
-अंजनी कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed