फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth commits suicide by jumping from ninth floor

नौवीं मंजिल से कूदकर युवक ने की खुदकुशी

Tue, 15 Feb 2022 02:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by jumping from ninth floor
नोएडा। सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में रहने वाले 18 वर्षीय युवक ने सोसाइटी की नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार सुबह को हुई। युवक सीए की परीक्षा में फेल हो गया था। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव में उसने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें मौत का जिम्मेदार खुद ही बताया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मूल रूप से विशाखापत्तनम के रहने वाले मनोज कुमार एक निजी कंपनी में काम करते हैं। वह सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ किराए पर रहते हैं। उनके 18 वर्षीय बेटे सुमित ने सोमवार सुबह नौवीं मंजिल से छलांग लगा दी। आसपास के लोगों की मदद से परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक सुमित चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की तैयारी करता था। दो दिन पहले ही सीए का रिजल्ट आया था। जिसमें वह फेल हो गया था। आशंका जताई जा रही है कि परीक्षा में फेल होने से वह दुखी था। उसके पास से तीन लाइन का अंग्रेजी में लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें आत्महत्या के लिए ख्ुाद को ही जिम्मेदार बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed