{"_id":"6a47d917b4c8b2e3c707f772","slug":"youth-chased-and-beaten-up-over-an-old-dispute-noida-news-c-23-1-lko1064-99144-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पुराने विवाद में युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पुराने विवाद में युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
विज्ञापन
नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर कोंडली गांव के पास किया हमला
ग्रेटर नोएडा। जन्मदिन पार्टी के दौरान हुए मामूली विवाद के बाद तीन कारों से आए 13 से अधिक युवकों ने शारदा विश्वविद्यालय के छात्र को नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। युवकों पर पिस्टल की बट से हमला करने और सोने की चेन छीनने का भी आरोप है। पीड़ित के परिजनों ने नॉलेज पार्क कोतवाली में शिकायत देने के साथ ग्रेटर नोएडा जोन के डीसीपी से कार्रवाई की मांग की है।
दिल्ली के वजीराबाद निवासी क्षितिज भाटी बीफार्मा का छात्र है। कुछ दिन पहले विश्वविद्यालय परिसर में जन्मदिन समारोह के दौरान कार का दरवाजा खुलने से एक छात्र को हल्की चोट लग गई थी। मौके पर मौजूद छात्रों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था, लेकिन इसी बात को लेकर 30 जून को एक्सप्रेसवे पर कोंडली गांव के पास युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और कार से बाहर निकालकर बेरहमी से पीटा। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। ब्यूरो