{"_id":"6a4d07f7d5c5a1541c08447c","slug":"youth-attacked-with-a-sharp-edged-weapon-over-a-land-dispute-noida-news-c-23-1-lko1064-99533-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जमीन के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जमीन के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में पैतृक जमीन के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ततारपुर करावलास गांव निवासी अक्षय का कहना है कि पैतृक खेत के बंटवारे का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। संबंधित भूमि पर निर्माण कार्य पर रोक लगी हुई है। बावजूद उनके चाचा और ताऊ पक्ष के लोग जबरन निर्माण करा रहे हैं। उनके हिस्से की जमीन पर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। 1 जुलाई की रात उन्हें सूचना मिली कि विवादित खेत पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे तो वहां हर्ष, करन, आशीष और चैपाल हथियारों के साथ मौजूद थे। आरोप है कि निर्माण कार्य रोकने का विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। कोतवाली प्रभारी उमेश नैथानी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो