फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Young man strangled to death, case filed against wife and lover

युवक की गला दबाकर हत्या, पत्नी और प्रेमी पर केस दर्ज

Tue, 19 Oct 2021 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Young man strangled to death, case filed against wife and lover
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में मूल रूप से अलीगढ़ निवासी युवक की हत्या का मामला सामने आया है। विनोद (38) पत्नी और तीन बच्चों के साथ कुलेसरा में किराये पर रहता था। युवक के परिजनों ने पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजन का दावा है कि युवक के गले और शरीर पर चोट के निशान थे। सात साल की मासूम बच्ची ने उन्हें हत्या की जानकारी दी है। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर युवक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। परिजन का आरोप है कि अवैध संबंधों का विरोध करने पर युवक की हत्या की गई है।
विज्ञापन

अलीगढ़ के कारस गांव निवासी नरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि बड़ा भाई विनोद ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र की राम कॉलोनी में सपरिवार रहता था। शनिवार को भाभी विमलेश ने उन्हें सूचना दी कि विनोद को दौरा पड़ा है। नरेंद्र उनके घर पहुंचे तो विनोद के गले और शरीर पर चोट के निशान थे। विमलेश से चोटों के संबंध में पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया और रोने लगी। अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं विनोद के परिजनों ने अवैध संबंधों के विरोध करने पर विमलेश और उसके कथित प्रेमी ऑटो चालक ममूरा निवासी सलीम पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर विमलेश और सलीम पर केस दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम बच्ची की गवाही का बनाया वीडियो
विनोद के भाई विजय पाल ने बताया कि विनोद के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी लगभग 7 साल की है। विजय पाल के मुताबिक बड़ी बेटी ने उन्हें बताया कि ऑटो वाले ने गला दबाकर विनोद की हत्या की थी। उसने मां पर ऑटो वाले का साथ देने का आरोप लगाया है। बच्ची ने परिजन को जानकारी दी है कि सलीम का एक और साथी भी घटना में शामिल है। उन्होंने घटना की जानकारी देती बच्ची का वीडियो भी बनाया है। हालांकि पुलिस ने अभी केवल विमलेश व सलीम पर ही केस दर्ज किया है।

ढाई माह तक लापता रहने के बाद लौटी थी पत्नी
परिजन का कहना है कि इसी साल विमलेश लापता हो गई थी। विनोद ने इसकी सूचना और शिकायत थाने से लेकर आला अधिकारियों को दी थी। करीब ढाई माह बाद रक्षाबंधन पर विमलेश अचानक लौट आई। आरोप है कि उस दौरान विनोद को विमलेश के सलीम के साथ जाने की बात पता चली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed