{"_id":"606cafaf8ebc3e8ca31acd84","slug":"young-man-murder-his-friend-in-a-drunken-state-at-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोएडा : शराब के नशे में दोस्त की गला घोटकर की थी हत्या, 13 दिन पहले चांटा मारने का लिया बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा : शराब के नशे में दोस्त की गला घोटकर की थी हत्या, 13 दिन पहले चांटा मारने का लिया बदला
Wed, 07 Apr 2021 12:29 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के दनकौर कोतवाली इलाके के पीपलका गांव के करीब 13 दिन पहले जंगल में ककौड़ के अमीपुर बांगर गांव निवासी ओमवीर का क्षत-विक्षत शव मिला था। मंगलवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए ओमवीर के दोस्त जुनैदपुर निवासी बंटी को गांव से गिरफ्तार किया है।
बंटी ने चांटा मारने का बदला लेने के लिए ओमवीर का गला घोटकर हत्या की थी। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त अंगोछा व तमंचा पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, ओमवीर कार चालक था। 17 मार्च को वह नौकरी पर गया था, लेकिन घर नहीं लौटा।
परिजनों ने 20 मार्च को बीटा-2 कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 22 मार्च को उसकी बाइक हतेवा गांव से बरामद हुई थी। 24 मार्च देर शाम क्षत-विक्षत हालत में उसका शव पीपलका गांव के जंगल में मिला था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी अनिल पांडे ने बताया कि करीब 6 माह पहले शराब के एक ठेके पर ओमवीर की बंटी से दोस्ती हुई थी। इसके बाद से दोनों अक्सर शराब पार्टी करने लगे थे। 17 मार्च को भी बंटी ने ओमवीर को फोन कर बुलाया था। इसके बाद दनकौर से शराब खरीदी और पीपलका गांव में पीने लगे। इस दौरान एक अन्य दोस्त भी आ गया।

ओमवीर ने बंटी की जमीन को बिकवाने के लिए कागजात भी मंगाए थे, लेकिन इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और ओमवीर ने बंटी को चांटा मार दिया। इससे गुस्साए बंटी ने ओमवीर के ही अंगोछे से पहले गला दबाया और फिर जमीन पर पटक दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दोनों ने शव को जंगल में फेंक दिया और बाइक की नंबर प्लेट तोड़कर हतेवा गांव में छोड़ दी। घटना में तीसरे दोस्त की संलिप्तता बताई जा रही है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बता दें कि सर्विलांस की मदद से पुलिस पूर्व में भी आरोपी तक पहुंच गई थी, लेकिन गिरफ्तारी से पहले ही वह घर से फरार हो गया था। आरोपी ने एक महिला के माध्यम से पुलिस से बचने के एवज में 2 लाख रुपये की रिश्वत देने को भी कहा था।