{"_id":"65e8302878800e204507530d","slug":"young-man-misdeed-12th-class-student-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: 12वीं की छात्रा से युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: 12वीं की छात्रा से युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 06 Mar 2024 02:28 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 06 Mar 2024 02:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेनो वेस्ट में नाबालिग छात्रा को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी शाहबेरी निवासी उस्मान को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अलग-अलग समुदायों से जुड़ा है। इसलिए पुलिस सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन
बिसरख थाना क्षेत्र स्थित ग्रेनो वेस्ट निवासी पीड़िता 12वीं की छात्रा है। कुछ दिनों पहले वह मां के साथ आरोपी की सिलाई की दुकान पर गई थी। दुकान पर आनेजाने के क्रम में दोनों में बातचीत होने लगी। आरोप है कि उस्मान किशोरी को अपने साथ नोेएडा ले गया। जहां उसे नशीला पदार्थ खिलाने के बाद दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसे ब्लैकमेल करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। डीसीपी सेंट्रल नोएडा सुनीति ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन