{"_id":"691643c6b2ef027421066014","slug":"young-man-falls-while-bungee-jumping-injured-na-news-c-5-1-drn1046-834120-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बंजी जंपिंग के दौरान गिरा युवक, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बंजी जंपिंग के दौरान गिरा युवक, घायल
Fri, 14 Nov 2025 02:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश के पास शिवपुरी क्षेत्र में एक पर्यटक गतिविधि केंद्र पर बंजी जंपिंग के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दिल दहला देने वाली घटना कैमरे में कैद हो गई और अब इसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।हादसे के बाद, गंभीर रूप से चोटिल युवक को तुरंत ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए, उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड ने तत्काल प्रभाव से उक्त बंजी जंपिंग केंद्र में सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी है। विभाग का कहना है कि केंद्र का व्यापक सेफ्टी ऑडिट कराया जाएगा, जिसके बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। बुधवार शाम को शिवपुरी के एक बंजी जंपिंग केंद्र पर बंजी जपिंग के दौरान एक युवक चोटिल हो गया। वीडियो में युवक बंजी जंपिंग के दौरान रस्सी टूटने से गिरता हुआ दिखाई दे रहा है।युवक बंगलूरू का बताया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। वीडियो वायरल होने पर पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंंच कर मामले में जानकारी ली। उनका कहना है कि प्रथम दृष्ट्या मामला कर्मचारियों की लापरवाही का लग रहा है। पर्यटन विभाग ने केंद्र पर कार्रवाई करते हुए बंजी जंपिंग गतिविधि पर रोक लगा दी है।