{"_id":"690492610f12a2a78d05efef","slug":"young-man-committed-suicide-by-jumping-from-20th-floor-in-greater-noida-2025-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"20वीं मंजिल से कूदा युवक: मौके पर तोड़ा दम, रेवाड़ी से बहन के घर आया था मृतक; आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20वीं मंजिल से कूदा युवक: मौके पर तोड़ा दम, रेवाड़ी से बहन के घर आया था मृतक; आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस
Fri, 31 Oct 2025 04:13 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 31 Oct 2025 04:13 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा की 14 एवेन्यू सोसायटी में एक हादसा सामने आया है। जहां रेवाड़ी निवासी ने 20वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक विपिन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिसरख कोतवाली क्षेत्र के गौड़ सिटी-2 स्थित 14 एवेन्यू सोसायटी में शुक्रवार को एक युवक ने 20वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान विपिन सिंह (36) निवासी धारूहेड़ा जिला रेवाड़ी (हरियाणा) के रूप में हुई है। वह हीरो कंपनी धारूहेड़ा में कार्यरत था। बीते दिनों अपनी बहन के घर 14 एवेन्यू गौड़ सिटी-2 आया हुआ था।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर उसने अचानक बिल्डिंग की 20वीं मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर बिसरख थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल, पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
परिजन ने पुलिस को बताया कि युवक कुछ देर पहले तक सामान्य था और परिवार के साथ बातचीत कर रहा था। अचानक इस तरह कदम उठाने से सभी हैरान हैं। मृतक के परिजन मौके पर मौजूद हैं और घटना के बाद गहरे सदमे में हैं। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें: सोसाइटी में कुत्तों का आतंक: पहले एक का हमला...फिर तीन ने घेरा, टहल रहे शख्स ने बचाई जान; CCTV में कैद घटना
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन