फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   young man arrested In case of marriage rape and religion change man arrested was given the introduction as Sonu

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में युवक गिरफ्तार, सोनू के रूप में दिया था परिचय

Sat, 20 Mar 2021 03:56 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 20 Mar 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
young man arrested In case of marriage rape and religion change man arrested was given the introduction as Sonu
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में एक युवती पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। युवती ने एक युवक के खिलाफ धर्म छिपा कर विवाह करने का झांसा देने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक अब उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि एक कंपनी में काम करने वाली 20 साल युवती ने शुक्रवार की रात कासना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। साल 2020 में उसी कंपनी में काम करने वाला एक युवक उससे मिला और बदायूं जिले के रहने वाले सोनू के रूप में अपना परिचय दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि युवक ने उसके साथ दोस्ती बढ़ायी तथा शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि जब युवती ने शादी के लिए उस पर दबाव बनाया तो युवक ने खुलासा किया कि वह हिंदू नहीं, मुस्लिम धर्म से संबंध रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृंदा ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि युवक का नाम सोनू उर्फ फरहा फहजान है और मूल रूप से बिजनौर जनपद का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि इस मामले में हरिजन उत्पीड़न, बलात्कार तथा धर्म परिवर्तन संबंधित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed