फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   You will be able to rent Namo Bharat train, you will have to pay per hour.

Noida News: किराए पर ले सकेंगे नमो भारत ट्रेन, प्रति घंटे के हिसाब चुकाने होंगे पैसे

Sat, 06 Jan 2024 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 07:51 PM IST
विज्ञापन
You will be able to rent Namo Bharat train, you will have to pay per hour.
-एनसीआरटीसी ने तैयार की योजना, फिल्म की शूटिंग व अन्य कार्यक्रम के लिए हो सकेगी बुकिंग
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



नई दिल्ली। नमो भारत ट्रेन और स्टेशन पर फिल्मों की शूटिंग व अन्य कार्यक्रमों के लिए किराए पर लिया जा सकेगा। इसके लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने योजना तैयार की है। प्रति घंटे के हिसाब से पैसे देने होंगे। योजना के तहत आरआरटीएस स्टेशन और नमो भारत ट्रेन में फिल्म शूटिंग, डॉक्यूमेंट्री, टीवी विज्ञापनों आदि के लिए तय अवधि के लिए किराए पर लिया जा सकेगा। इसके साथ ही रात के समय (गैर-राजस्व घंटे) के दौरान भी कार्यक्रमों की बुकिंग की जा सकती है।




एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स के अनुसार, ओटीटी प्लेटफार्मों, फीचर फिल्मों, डॉक्यूमेंट्री और वेब सीरीज के फिल्मांकन की पृष्ठभूमि के रूप में सार्वजनिक परिवहन विशेष रूप से मेट्रो रेल के उपयोग में वृद्धि हुई है। आधुनिक शूटिंग स्थानों की तलाश करने वाले फिल्म निर्माताओं के लिए एनसीआरटीसी की यह योजना एक आकर्षक अवसर प्रदान करता है। आरआरटीएस के बुनियादी ढांचे और नमो भारत ट्रेन विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ-साथ वास्तुकला और मॉडर्न डिजाइन से परिपूर्ण हैं। जिससे बहुमुखी शूटिंग की इच्छा रखने वाले फिल्म निर्माताओं को उत्तम विकल्प मिलता है। अधिकारियों ने बताया कि नमो भारत ट्रेन विश्वस्तरीय सुविधाओं से साथ ही अपनी अनोखी लुक के लिए भी पहचानी जा रही हैं। एयरो-डायनामिक प्रोफाइल ट्रेन के लुक को शानदार और मनमोहक बनाता है। एयरो-डायनामिक प्रोफाइल की मदद से ट्रेन तेज गति पर हवा के खिंचाव को आसानी से कम करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन

--------------



पिछले साल प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन...

82 किमी लंबा दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर देश का प्रथम आरआरटीएस कॉरिडोर है। इस कॉरिडोर में दो डिपो स्टेशनों सहित 25 स्टेशन शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, स्थानीय पारगमन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मेरठ में 23 किमी के दायरे में आरआरटीएस के बुनियादी ढांचे पर 13 मेट्रो स्टेशनों का भी निर्माण किया जा रहा है और जून 2025 में दिल्ली के सराय काले खां से लेकर मेरठ के मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेनें संचालित करने का लक्ष्य है। गत वर्ष 20 अक्तूबर को प्रधानमंत्री मोदी ने आरआरटीएस कॉरिडोर के 17 किमी लंबे प्राथमिकता खंड का उद्घाटन किया था। इस खंड में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन शामिल हैं। इसके साथ ही दुहाई और मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन के बीच लगभग 25 किमी के खंड में नमो भारत ट्रेनों का ट्रायल रन हो चुका है और जल्द ही इस खंड में भी ट्रेन सेवाएं शुरू होंगी। इस खंड में मुराद नगर, मोदी नगर साउथ, मोदी नगर नॉर्थ और मेरठ साउथ कुल चार स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




--------------
यह है बुकिंग की दर...


-बुकिंग क्षेत्र दर प्रति घंटा

-ट्रेन की छह बोगियों की बुकिंग दो लाख
-स्टेशन परिसर में स्थान दो लाख

-ट्रेन और स्टेशन परिसर तीन लाख

-डिपो ढाई लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed