फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   You will be able to drink coffee after putting the bottle in the crush machine

क्रश मशीन में बोतल डालने पर पी सकेंगे कॉफी

Mon, 11 Jul 2022 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
You will be able to drink coffee after putting the bottle in the crush machine
ग्रेटर नोएडा (मनोज कुमार)। सिंगल यूज प्लास्टिक से निजात दिलाने के लिए प्राधिकरण बस स्टैंड पर ही प्लास्टिक बोतल क्रश मशीन लगाएगा। इसमेें बोतल डालने पर एक सिक्का निकलेगा। इस सिक्के को बस स्टैंड के कियोस्क पर लगी मशीन में डालने से कॉफी या चाय लोग पी सकेंगे। शहर के ऐसे दस बस स्टैंड पर यह मशीन लगेगी।
विज्ञापन

प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि अभी लोग शहर में पानी पीने के बाद प्लास्टिक की बोतलों को कहीं पर भी फेंक देते हैं। इस पर रोक लगाने के लिए अब ऐसे बस स्टैंड पर क्रश मशीनें लगाई जाएंगी जहां अधिक लोगों का आवागमन हो। इससे लोग सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति जागरूक होंगे। प्राधिकरण के सीईओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बोतल के एवज में क्रश मशीन से सिक्का निकलेगा। इससे लोग कियोस्क पर लगी मशीन से कॉफी या चाय पी सकेंगे।
विज्ञापन

बस स्टैंड को स्मार्ट बनाने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी
शहर के 75 बस स्टैंड को हाईटेक बनाने की योजना को सीईओ ने सैद्धांतिक मंजूरी दी है। इसी सप्ताह इसका विकास कराने के लिए कंपनी का चयन करने के लिए रिक्वेस्ट ऑफ प्रपोजल (आरएफपी) जारी कर दिया जाएगा। 15 अगस्त से पहले बस स्टैंड को हाईंटेक बनाने का काम शुरू होगा। सीईओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी बस स्टैंड पर एलईडी लगाई जाएंगी। यहां यात्रियों को म्यूजिक, बस की जानकारी के अलावा किसी भी एक जनपद का इतिहास और संस्कृति के बारे में लघु फिल्म दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed